बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। वह अभी अपने घर पर क्वारंटीन हैं। वैसे घर पर रह रहीं आलिया भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव हैं और वह क्वारंटीन में रहकर आए दिन अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं आज आलिया ने अपनी सन किस्ड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है,जिसमें वो बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट ने अपनी इन क्यूट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- सपने देखने वाले कभी नहीं उठते हैं। वैसे अब आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आलिया भट्ट 2 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुईं थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थीं। कोविड पॉजिटिव होने से पहले आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग कर रही थीं।
आलिया और रणबीर, अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगे। उनके पास ‘बाहुबली’ के निर्देशक एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ है। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर ‘तख्त’ में भी नजर आने वाली हैं।

आलिया डालिर्ंग्स में खुद अभिनेत्री की भूमिका के साथ निर्माता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट को इस किरदार की बेटी का रोल करना है। मां के रोल में चर्चित अभिनेत्री शेफाली शाह को साइन किया जा चुका है। आलिया भट्ट बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म शाहरुख खान की कंपनी के साथ बनाने जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



