Alka Yagnik Sensorineural Hearing Loss: बॉलीवुड से एक ऐसी इमोशनल कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल तोड़कर रख दिया है। अपनी सुरीली आवाज से 90 के दशक में हर दिल पर राज करने वाली फेमस प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक पिछले दो सालों से अचानक लाइमलाइट से दूर थीं।
लेकिन हाल ही में जब उन्हें राष्ट्रपति भवन में देश के प्रेस्टीजियस सम्मान ‘पद्म भूषण‘ से सम्मानित किया गया, तो उन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया। कभी अपनी खनकती आवाज और मुस्कान से स्टेज पर जादू बिखेरने वाली अलका याग्निक इस बार व्हीलचेयर पर बैठकर अपना सम्मान लेने पहुंची थीं। उनकी कमजोरी और ये हालत देखकर फैन्स की आंखों में आंसू आ गए हैं और हर कोई उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है।
Alka Yagnik Sensorineural Hearing Loss: कानों के सामने छा गया था सन्नाटा

यह कहानी सिर्फ दो साल से गायब रहने की नहीं है, बल्कि उस डरावने पल की है जिसने अलका जी की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। अलका याग्निक ने खुद सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी इस आपबीती को बयां किया था। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले जब वह एक फ्लाइट से नीचे उतर रही थीं, तो अचानक उन्हें महसूस हुआ कि वह कुछ भी सुन नहीं पा रही हैं। कानों के सामने पूरी तरह सन्नाटा छा चुका था।
फ्लाइट से उतरते वक्त हुए इस हादसे ने सिंगर के होश उड़ा दिए। आनंद-फानन में जब डॉक्टरों से जांच कराई गई, तो जो सच सामने आया उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अलका याग्निक एक बेहद दुर्लभ और गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं।
Alka Yagnik Virus Attack Deafness: जिसने सिंगर के करियर पर लगा दिया ब्रेक?

डॉक्टरों के मुताबिक, अलका याग्निक को ‘सेंसोरेनल हियरिंग लॉस’ (SNHL) नाम की बीमारी हुई है। यह कान की एक ऐसी गंभीर और दुर्लभ सिचुएशन है जो किसी खतरनाक वायरल इन्फेक्शन के हमले के बाद अचानक पैदा होती है। इस बीमारी में इंसान के अंदरूनी कान की नसें बुरी तरह डैमेज हो जाती हैं, जिससे कान से निकलने वाली आवाज की तरंगें दिमाग तक नहीं पहुंच पातीं और इंसान की सुनने की क्षमता लगभग खत्म या बेहद कम हो जाती है।
अलका के मामले में भी एक अचानक हुए वायरल अटैक ने उनके कानों पर असर डाला। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी बीमारियों में अगर तुरंत इलाज न मिले, तो रिकवरी की गुंजाइश बहुत कम हो जाती है। इसी वजह से पिछले 2 साल से अलका याग्निक अंदर ही अंदर एक बहुत बड़ी जंग लड़ रही हैं और शरीर से बेहद कमजोर हो चुकी हैं।
Why Alka Yagnik Stopped Singing: काम छूटा पर फैन्स को अब भी है चमत्कार की उम्मीद

इस खतरनाक बीमारी का सीधा असर अलका याग्निक के शानदार और हिस्टोरिकल म्यूजिक करियर पर पड़ा है। भले ही आज भी बड़े-बड़े म्यूजिक कंपोजर उन्हें गानों की रिकॉर्डिंग के लिए याद करते हैं और बुलाते हैं, लेकिन अपनी इस हालत के कारण वह स्टूडियो नहीं लौट पा रही हैं।
अलका याग्निक ने आखिरी बार साल 2024 में आई इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला‘ के लिए गाना गाया था। ए.आर. रहमान के कंपोजिशन में गाया हुआ गाना “नरम कालजा” उनकी आवाज में रिलीज हुआ आखिरी गाना था, जिसके बाद से उन्होंने माइक नहीं थामा है। पद्म भूषण के मंच पर जब अलका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए तो हर कोई इमोशनल हो गया। अब देश भर के फैन्स भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि कोई चमत्कार हो और हमारी पसंदीदा सिंगर जल्द से जल्द ठीक होकर दोबारा अपनी जादुई आवाज से देश को सराबोर करें।


Download Android App
Download iOS App




