Mirzapur The Movie Teaser Review: बड़े पर्दे पर लौटा Kaleen और गुड्डू भैया का असली Swag, ‘Munna Bhaiya’ की वापसी ने उड़ाए सबके होश

Summary :

Mirzapur The Movie Teaser Review: क्राइम और थ्रिलर के दीवानों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन आ गया है, जिस ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज को आपने अपने फोन और लैपटॉप की छोटी स्क्रीन पर देखकर तालियां बजाई थीं, अब वही खूनी खेल और गद्दी की जंग सिनेमाघरों के बहुत बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही है। मेकर्स ने हर किसी को सरप्राइज देते हुए ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का पहला बेहद दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दीवाने हो गए हैं क्योंकि इस बार जो स्क्रीन पर दिखने…

Mirzapur The Movie Teaser Review: क्राइम और थ्रिलर के दीवानों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन आ गया है, जिस ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज को आपने अपने फोन और लैपटॉप की छोटी स्क्रीन पर देखकर तालियां बजाई थीं, अब वही खूनी खेल और गद्दी की जंग सिनेमाघरों के बहुत बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही है।

मेकर्स ने हर किसी को सरप्राइज देते हुए ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का पहला बेहद दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दीवाने हो गए हैं क्योंकि इस बार जो स्क्रीन पर दिखने वाला है, उसकी उम्मीद किसी ने सपने में भी नहीं की थी। कि आखिर इस बार मिर्जापुर की फिल्मी दुनिया में क्या नया कांड होने वाला है। तो चलिए आपको बताते है कि आखिर इस बार मिर्जापुर की फिल्मी दुनिया में क्या नया कांड होने वाला है।

Mirzapur The Movie Teaser Review: साल 2018 की वो पुरानी कहानी और ‘मुन्ना भैया’ का सबसे बड़ा धमाका

अगर आपने मिर्जापुर का दूसरा सीजन देखा है, तो आपको याद होगा कि गुड्डू पंडित ने कालीन भैया के इकलौते बेटे ‘मुन्ना भैया‘ (दिव्येंदु शर्मा) को गोलियों से भून दिया था। लेकिन मेकर्स ने फिल्म में एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। दरअसल, इस फिल्म की कहानी को साल 2018 के बैकड्रॉप (फ्लैशबैक) पर सेट किया गया है, जिसकी वजह से फिल्म में हमारे चहेते अमर और खूंखार ‘मुन्ना भैया‘ की धांसू वापसी हो रही है।

इतना ही नहीं, मुन्ना भैया का वो राइट हैंड यानी ‘कंपाउंडर‘ (अभिषेक बनर्जी), जिसे पहले ही सीजन में मार दिया गया था, वो भी इस फिल्म में अपने उसी खतरनाक और बेखौफ अंदाज के साथ वापस लौट रहा है। इन दोनों पुराने और मरे हुए किरदारों को स्क्रीन पर दोबारा देखना फैंस के लिए किसी बहुत बड़े तोहफे से कम नहीं है।

Kaleen Bhaiya: बनाम गुड्डू पंडित बड़े पर्दे पर दिखेगा खूनी खेल

Kaleen Bhaiya
Kaleen Bhaiya ( Source : Social Media)

मिर्जापुर की असली जान कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) की जंग है। टीजर में एक बार फिर इन दोनों का वही पुराना लेजेंड्री स्वैग और खौफनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। बड़े पर्दे के हिसाब से इस बार फिल्म का स्केल और विजुअल्स काफी बड़े और ग्रैंड नज़र आ रहे हैं।

डायरेक्टर गुरमीत सिंह, जिन्होंने इस वेब सीरीज के हर सीजन को बेहद शानदार तरीके से संभाला है, वही इस फिल्म को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि कहानी पूरी तरह से सेफ और एक्सपेरिएंस्ड हाथों में है। टीजर में गोलियों की गूंज, खून-खराबा और मिर्जापुर की मिट्टी की वो असली खुशबू साफ महसूस की जा सकती है, जिसके लिए जनता हमेशा बेताब रहती है।

Pankaj Tripathi Mirzapur Movie: ‘पंचायत’ के सचिव जी और रवि किशन की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

Pankaj Tripathi Mirzapur Movie
Pankaj Tripathi Mirzapur Movie ( Source : Social Media)

इस बार फिल्म में सिर्फ पुराने चेहरे ही नहीं, बल्कि कुछ नए और बेहद दमदार कलाकारों की एंट्री हुई है। टीजर में ‘पंचायत’ सीरीज के फेमस सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वह गुड्डू पंडित के भाई ‘बबलू‘ के रोल में नजर आ सकते हैं, क्योंकि फिल्म के टीजर से विक्रांत मैसी गायब दिखे हैं।

इसके साथ ही, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और दमदार एक्टर रवि किशन की भी एंट्री मिर्जापुर की इस दुनिया में हो चुकी है। रवि किशन का देसी और कड़क अंदाज इस क्राइम ड्रामा में क्या नया मोड़ लेकर आएगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। कहानी में नया क्या ट्विस्ट है, मेकर्स ने इसका पूरा हिंट अभी छुपा कर रखा है, जिसके लिए हमें ट्रेलर का इंतजार करना होगा। यह फिल्म सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जैसे ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर यह टीजर ड्रॉप हुआ, फैंस खुशी से झूम उठे और ट्विटर (X) से लेकर इंस्टाग्राम पर कमेंट्स आने लगे है, सीरीज के दीवाने एक यूजर ने मिर्जापुर के ही अंदाज में लिखा, “इंपॉर्टेंट ये नहीं है कि टीजर है… इंपॉर्टेंट ये है कि मिर्जापुर का है”

वहीं मुन्ना भैया के फैंस तो सातवें आसमान पर हैं। दिव्येंदु शर्मा के स्वैग पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, “एक ऐसा किरदार जो इतना गोेटेड (Goated/महान) है कि मेकर्स को उसकी वापसी के लिए पूरी की पूरी फिल्म बनानी पड़ गई… समझ रहे हो ना (iykyk)!” दूसरी तरफ, ‘पंचायत’ के सचिव जी (जितेंद्र कुमार) को इस खूंखार क्राइम ड्रामा में देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और मीम्स शेयर करते हुए लिख रहे हैं, “लगता है सचिव जी रिंकी (भाभी जी) को ढूंढते-ढूंढते गलती से फुलेरा से मिर्जापुर पहुंच गए हैं” कुल मिलाकर जनता के इस रिस्पॉन्स से साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

Read More: Lock Upp Season 2 Contestants: ‘स्प्लिट्सविला’ के इस सबसे Famous Couple की होने जा रही है ‘जेल’ में एंट्री, क्या…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।