Alliance Update: Aly Goni और Kushal Tandon के बीच हुई हाथापाई की नौबत, सरेआम दी ‘Criminal Threat की धमकी

Summary :

टीवी इंडस्ट्री में अली गोनी (Aly Goni) को जहां उनके दमदार एटीट्यूड और ‘बिग बॉस’ जैसे शोज़ में दिखाई गई पक्की यारी के लिए जाना जाता है, वहीं कुशल टंडन (Kushal Tandon) को उनके बेबाक अंदाज, गुस्से और ‘बेहद’ जैसे शोज़ में निभाए गए एंग्री यंग मैन के किरदारों के लिए पहचाना जाता है। जब ये दोनों आमने-सामने हों, तो धमाका होना लाजमी है। रियलिटी शो ‘द एलायंस’ (The Alliance) में इस समय कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि अली गोनी इस शो में अपने भाई अर्सलान गोनी (Arslan Goni) को सपोर्ट…

टीवी इंडस्ट्री में अली गोनी (Aly Goni) को जहां उनके दमदार एटीट्यूड और ‘बिग बॉस’ जैसे शोज़ में दिखाई गई पक्की यारी के लिए जाना जाता है, वहीं कुशल टंडन (Kushal Tandon) को उनके बेबाक अंदाज, गुस्से और ‘बेहद’ जैसे शोज़ में निभाए गए एंग्री यंग मैन के किरदारों के लिए पहचाना जाता है।

जब ये दोनों आमने-सामने हों, तो धमाका होना लाजमी है। रियलिटी शो ‘द एलायंस’ (The Alliance) में इस समय कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि अली गोनी इस शो में अपने भाई अर्सलान गोनी (Arslan Goni) को सपोर्ट करने के लिए आए हैं, लेकिन आते ही उनका सामना कुशल टंडन से हो गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकियां देने लगे। चलिए जानते हैं कि आखिर भाई को सपोर्ट करने आए अली की कुशल से ऐसी क्या दुश्मनी हो गई कि बात ‘क्रिमिनल थ्रेट’ तक पहुंच गई।

“मुझे पॉइंट मत कर…” – अली और कुशल में तीखी नोकझोंक

Alliance Update
Alliance Update ( Source : Social Media)

प्रोमो वीडियो की शुरुआत में ही शो का पारा हाई नजर आता है। वीडियो में अली गोनी बेहद गुस्से में कुशल टंडन से बात करते दिखाई देते हैं। वह कुशल की तरफ उंगली करते हुए कहते हैं, “मुझे पॉइंट मत कर, मैं ऐसे ही बात करता हूं।” बात यही नहीं रुकती, अली गुस्से में यह भी कहते हैं, “इसके जैसे 100 देखे हैं मैंने… एक सेकंड में निकाल लूंगा” दोनों के बीच यह बहस देखकर घर के बाकी सदस्य भी सन्न रह जाते हैं। अली का यह एग्रेसिव रूप देखकर साफ लग रहा है कि बात बहुत आगे बढ़ चुकी है।

कुशल का अली पर पलटवार, लगाया ‘क्रिमिनल थ्रेट’ का आरोप

इस लड़ाई में कुशल टंडन भी चुप नहीं रहे। जब अली ने उन्हें शो के बाहर देख लेने की धमकी दी, तो कुशल बुरी तरह भड़क गए। कुशल ने अली पर सीधा निशाना लगाते हुए कहा, “तुम किसी को यह नहीं बोल सकते कि मैं इसे बाहर देख लूंगा। तुम बाहर देखने की बात करके लोगों को ‘क्रिमिनल थ्रेट’ (आपराधिक धमकी) दे रहे हो” कुशल ने आगे आरोप लगाया कि अली हमेशा हर किसी से लड़ने और उन्हें डराने की कोशिश करते हैं। इस ‘क्रिमिनल थ्रेट’ वाले आरोप ने पूरे शो का माहौल और बढ़ा दिया है।

इस विवाद का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि कुशाल टंडन शो में अली गोनी के भाई, अर्सलान गोनी (Arslan Goni) के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते आए हैं। लेकिन, हाल ही के एपिसोड में यह दोस्ती भी दरकती हुई दिखी। अर्सलान ने खुद कुशल को टोकते हुए कहा था कि वे घर में सबको डराने या दबाने की कोशिश न करें। अर्सलान के इस कमेंट के बाद, अब अली गोनी के साथ कुशल की यह भयानक लड़ाई कई सवाल खड़े कर रही है। क्या भाई अर्सलान के बाद अब अली भी कुशल के खिलाफ हो गए हैं? क्या शो में अब कोई नया एलायंस बनेगा?

अली भाई आ गया, अब मचेगा बवाल” – फैंस का आया जबरदस्त रिएक्शन

Fans React to Aly Goni Entry
Fans React to Aly Goni Entry ( Source : Social Media) 

जैसे ही शो का यह नया प्रोमो सोशल मीडिया पर आउट हुआ, अली गोनी के फैंस खुशी से झूम उठे। कमेंट्स में फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं  एक यूजर ने लिखा, “Aly is back with a bang, now the actual game will start” (अली की धमाकेदार वापसी हो चुकी है, अब असली खेल शुरू होगा)। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, “Aly bhai aa geya ab alliance dekhunga lets go guys” (अली भाई आ गया है, अब मैं ‘द एलायंस’ देखूंगा, चलो दोस्तों)।

अली को प्यार से बिट्टू बुलाने वाले फैंस भी पीछे नहीं रहे, एक यूजर ने कमेंट किया, “Aly (bittu) is here so excited for this show” (अली उर्फ बिट्टू यहाँ है, इस शो के लिए बेहद एक्साइटेड हूँ)। फैंस के इन रिएक्शंस से साफ है कि अली की एंट्री ने शो में नई जान फूंक दी है।

Read More: Prince Narula Neha Dhupia Interview: Prince Narula का बड़ा आरोप, कहा- “मेरी 3 महीने की बेटी को दी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।