साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, वो जहां भी जाते हैं उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद होते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो स्टेज पर गर्दा उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन की तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में फेमस डीजे मार्टिन गैरिक्स के मस्ती भरे लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने फिल्म पुष्पा: द राइज के गाने पॉपुलर सॉन्ग ऊ अंटावा ऊ पर डांस भी किया। ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा का क्रेज फिल्म की रिलीज के दो साल बाद भी बरकरार है।

अल्लू अर्जुन ने इंस्टग्राम पर इस इवेंट की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ पोज देते दिख रहे हैं। कॉन्सर्ट से वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन अपने गाने ऊ अंटावा में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका ये कूल लुक काफी पसंद आया है, जो उनके सोशल मीडिया से साफ दिखाई दे रहा है।
अल्लू अर्जुन की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी पोस्ट को अबतक 1,234,628 लोग लाइक कर चुके हैं। एक्टर की पोस्ट पर डीजे मार्टिन गैरिक्स ने भी कॉमेंट कर उन्हें अपने कॉन्सर्ट में आने के लिए शुक्रिया कहा। वहीं, एक फैन ने कॉमेंट कर लिखा, ‘स्टाइल का बाप।’ एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘दो फेवरेट लोग एक फ्रेम में।’




वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन फिलहाल पुष्पा 2 के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अगले कुछ महीनों के लिए, वो केवल इस पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं। पुष्पा -2 की शूटिंग विजाग और हैदराबाद में दो प्रमुख शेड्यूल के साथ तेज गति से चल रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना उनके साथ लीड रोल में दिखेंगी।


Download Android App
Download iOS App



