पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। इस फिल्म से किंग खान का लुक भी सामने आ चुका है और फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइडेट भी नजर आ रहे हैं। मगर इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर शायद फैंस काफी निराश हो जाएगें।

बीतों दिनों ऐसी खबरें सामने आई थी कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शाहरुख खान की फिल्म जवान में एक खास रोल के लिए अप्रोच किया गया है। इस खबर से पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के फैंस बहुत खुश हो गए थे। पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे।

मगर लगता है फैंस को अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने किंग खान की फिल्म जवान का ऑफर ठुकरा दिया है। इस फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार बना रहे हैं और साउथ अदाकारा नयनतारा फिल्म में लीड रोल में हैं।

नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म के मेकर्स ने कैमियो के लिए अल्लू अर्जुन से संपर्क किया था। मगर खबरों के मुताबिक एक्टर ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। जवान का ऑफर ठुकराने के पीछे की वजह अल्लू अर्जुन का बिजी शेड्यूल बताया गया है। फिल्म की कहानी भी उन्हें सुनाई दी गई थी लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते बात नहीं बन पाई।

दरअसल, अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज के सीक्वल में बिजी हैं। पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म के फर्स्ट पार्ट के बाद ही फैंस ने फिल्म के सीक्वल की डिमांड कर दी थी। इन दिनों सुपरस्टार फिल्म पुष्पा द रूल की शूटिंग में व्यस्त हैं और वो इस बार अपने रोल को दमदार बनाने के लिए जबरदस्त मेहनत भी कर रहे हैं।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के पहले पार्ट में अल्लू ने पुष्पा और रश्मिका ने श्रीवल्ली के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग तक लोगों के जुबान पर चढ़ गए थे।


Download Android App
Download iOS App



