हर कोई अपनी जीवन में पढ़के एक अच्छी नौकरी करना चाहता है। उसके लिए वो काफी मेहनत भी करता है। ज्यादातर की चाह होती है कि उसको एक अच्छी नौकरी के साथ अच्छा पैसा भी मिले और अगर सही से मेहनत करे तो वो भी काफी आसानी से मिल जाता है। सब कुछ मिल जाने के बाद सभी को काफी ख़ुशी भी होती है लेकिन कभी आपने ये सूना है कि किसी ने अपनी लाखों की सैलरी और आराम से काम करने वाली नौकरी छोड़ कर साफ़-सफाई का काम शुरू किया हो।
शायद आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये सच है। हाल ही ये खबर काफी से वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि महिला जिसका नाम केलीन केली है और उसकी उम्र 37 साल है जो एक कंपनी के क्रोपोरेट में अच्छी खासी नौकरी कर रही थी। महिला सालाना काफी अच्छा पैकेज भी उठाती थी, लेकिन पता नहीं क्या हुआ उसने अपनी लाखो की सैलरी वाली नौकरी छोड़ कर एक अपना साफ़-सफाई का बिजनेस शुरू किया।

जिसमे वो अपनी पुरानी नौकरी से काफी ज्यादा पैसा भी काम रही है और अपना बिजनेस भी काफी अच्छे तरीके से रन कर रही है। फ्लोरिडा की रहने वाली केली ने साल 2015 में ही अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी थी और उन्होंने नए वेंचर के तौर पर लोगों के गंदे और अव्यवस्थित घरों को सजाना-संवारना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक केली अब तक 10-20 नहीं बल्कि एक हज़ार क्लाइंट्स के घरों को साफ करके ट्रांसफॉर्म करने का काम कर चुकी हैं. इस काम के लिए वो लोगों से अच्छा खासा चार्ज लेती हैं।

पहले वो जहां 28 हजार डॉलर/साल में कमाती थीं, वहीं अब वो एक लाख डॉलर यानि 82 लाख रुपये कमा रही हैं। आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने काम की शुरूआत साल 2014 में की थी। साथ में वो अपनी क्रोपोरेट का भी काम कर रही थी लेकिन जब वो अपने काम सही से फोकस नहीं कर पा रही थी तब उनसे अपने लाखों की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी थी।


Download Android App
Download iOS App



