Alpha Advance Booking Day 1: एडवांस बुकिंग में ‘Alpha’ का महा-धमाका, क्या टूटेंगे बाहुबली और पठान के रिकॉर्ड?

Summary :

इस शुक्रवार आ रही है साल की सबसे बड़ी स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’! YRF स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल-लीड फिल्म में आलिया भट्ट का एक्शन देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की मारामारी मच गई है, और प्री-सेल के शुरुआती आंकड़े बेहद धमाकेदार हैं। तो चलिए देखते हैं कि रिलीज से पहले ही ‘अल्फा’ ने एडवांस बुकिंग में कितने का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज से पहले ही ‘Alpha‘ सुपरहिट? स्पाय यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही…

इस शुक्रवार आ रही है साल की सबसे बड़ी स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’! YRF स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल-लीड फिल्म में आलिया भट्ट का एक्शन देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की मारामारी मच गई है, और प्री-सेल के शुरुआती आंकड़े बेहद धमाकेदार हैं। तो चलिए देखते हैं कि रिलीज से पहले ही ‘अल्फा’ ने एडवांस बुकिंग में कितने का कलेक्शन कर लिया है।

रिलीज से पहले ही ‘Alpha‘ सुपरहिट?

स्पाय यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म की प्री-टिकट सेल ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन के लिए भारत भर में 10,293 हिंदी (2D) शोज के जरिए 41.06 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

यदि इसमें ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल कर लिया जाए, तो पहले दिन की कुल एडवांस बुकिंग का आंकड़ा फिलहाल 1.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म को सबसे शानदार रिस्पॉन्स महाराष्ट्र से मिल रहा है। राज्यों के प्रदर्शन पर एक नजर, ब्लॉक सीटों सहित 34.76 लाख रुपये की बुकिंग के साथ सबसे आगे है। 34.35 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है। रिलीज से पहले फिल्म के खाते में 10.66 लाख रुपये का योगदान दे चुका है।

अल्फा’ बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: क्या पहले दिन डबल डिजिट में होगी ओपनिंग?

Alpha Advance Booking Day 1
Alpha Advance Booking Day 1( Source: Social Media)

शुरुआती आंकड़ों और सैकनिल्क (Sacnilk) के मौजूदा ट्रेंड्स के मुताबिक, ‘अल्फा‘ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन कर सकती है। किसी बड़ी फ्रैंचाइजी फिल्म के लिहाज से इस शुरुआत को बहुत धमाकेदार तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन अभी भी स्पॉट बुकिंग (ऐन वक्त पर टिकट खरीदना) के जरिए इन आंकड़ों में सुधार होने की पूरी गुंजाइश है।

अगर फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स (वर्ड ऑफ माउथ) मिलता है, तो इसके पहले दिन की कमाई में अच्छी बढ़त देखी जा सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म पहले ही दिन दहाई के आंकड़े (डबल डिजिट) को छू पाती है या नहीं।

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लेड फिल्म

Alpha Advance Booking Day 1( Source: Social Media)
Alpha Advance Booking Day 1( Source: Social Media)

‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसकी कमान पूरी तरह से महिला किरदारों के हाथ में है। पिछले कुछ सालों में इस सिनेमैटिक यूनिवर्स ने ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि यह नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है।

Also Read: Kalki 2 Alia Bhatt: क्या ‘Kalki 2’ में होगी Alia Bhatt की एंट्री? Prabhas के 1 पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।