Kalki 2 Alia Bhatt: क्या ‘Kalki 2’ में होगी Alia Bhatt की एंट्री? Prabhas के 1 पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Summary :

साउथ सिनेमा के ‘बाहुबली’ यानी सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी‘ के बाद से ही फैंस इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनने वाली ‘कल्कि 2’ को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसी खबर ने आग लगा दी है, जिसे सुनकर सिनेमाप्रेमी खुशी से झूम उठे हैं। चर्चा है कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब प्रभास के साथ इस धमाकेदार फिल्म+ का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट…

साउथ सिनेमा के ‘बाहुबली’ यानी सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी‘ के बाद से ही फैंस इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनने वाली ‘कल्कि 2’ को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसी खबर ने आग लगा दी है, जिसे सुनकर सिनेमाप्रेमी खुशी से झूम उठे हैं।

चर्चा है कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब प्रभास के साथ इस धमाकेदार फिल्म+ का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रभास और आलिया के बीच जो बातचीत हुई है, उसने फैंस को बहुत बड़ा हिंट दे दिया है।

प्रभास ने की आलिया की ‘अल्फा’ की तारीफ, एक्ट्रेस ने ‘सन इमोजी’ देकर बढ़ा दिया सस्पेंस

Kalki 2 Alia Bhatt
Kalki 2 Alia Bhatt ( Source : Social Media) 

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब आलिया भट्ट की आने वाली मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी एक्शन मोड में नजर आने वाली हैं। जैसे ही ट्रेलर सामने आया, सुपरस्टार प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। प्रभास ने लिखा, “‘अल्फा’ का ट्रेलर बेहद शानदार और दमदार लग रहा है। 3 जुलाई की रिलीज के लिए आलिया, वाईआरएफ और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

प्रभास की इस पोस्ट का जवाब देने में आलिया ने भी देर नहीं की। उन्होंने प्रभास की स्टोरी को अपने अकाउंट पर री-शेयर किया और लिखा, “थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू सो मच।” मजेदार बात यह है कि इस थैंक यू के साथ आलिया ने एक सूरज (Sun Emoji) का निशान भी बनाया। बस, फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस सूरज के पीछे छिपे राज को तुरंत पकड़ लिया। फैंस का कहना है कि ‘कल्कि‘ में प्रभास का किरदार सूर्यपुत्र ‘कर्ण’ का है और आलिया का यह सन इमोजी सीधे तौर पर उसी किरदार की तरफ एक गुप्त इशारा है।

पुराने इंटरव्यू में भी प्रभास जता चुके हैं इच्छा, आलिया को बताया था बेहतरीन अदाकारा

 Kalki 2
Kalki 2 ( Source : Social Media) 

प्रभास और आलिया भट्ट के इस सोशल मीडिया कनेक्शन के बाद फैंस पुराने इंटरव्यूज के पन्ने पलटने लगे हैं। आपको बता दें कि प्रभास पहले भी कई मौकों पर बॉलीवुड की इस हसीना के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। फेमस शो ‘कॉफी विद करण’ के एक रैपिड-फायर राउंड के दौरान जब प्रभास से पूछा गया था, तो उन्होंने आलिया भट्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी और उन्हें एक बेहतरीन एक्ट्रेस बताया था।

सिनेमा गलियारों में यह भी चर्चा है कि दीपिका पादुकोण के बाद अब इस सीक्वल में कुछ नए किरदारों की एंट्री होनी तय है। प्रभास हमेशा से ही दीपिका और आलिया जैसी बड़ी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते थे। ऐसे में ‘अल्फा’ के बहाने दोनों के बीच बढ़ी ये नजदीकी इस बात का साफ सिग्नल दे रही है कि प्रभास का आलिया के साथ काम करने का सपना अब ‘कल्कि 2’ के जरिए सच होने जा रहा है।

सितंबर से शुरू होगी ‘कल्कि 2’ की बड़ी शूटिंग, डायरेक्टर नाग अश्विन जल्द करेंगे स्टारकास्ट का खुलासा

Kalki 2 Cast Update
Kalki 2 Cast Update ( Source : Social Media)

इस पूरे मामले पर फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन के बयान को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब नाग अश्विन से ‘कल्कि 2‘ की नई स्टारकास्ट और नए चेहरों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा था कि फिल्म की कास्टिंग से जुड़े सारे बड़े फैसले सितंबर महीने से पहले ले लिए जाएंगे।

नाग अश्विन ने बताया था कि सितंबर में फिल्म का एक बहुत बड़ा और मुख्य शूटिंग शेड्यूल शुरू होने जा रहा है। इसलिए, शूटिंग पर जाने से पहले ही सभी नए आर्टिस्ट्स के नामों को फाइनल कर लिया जाएगा। अब जब सितंबर आने में कुछ ही समय बचा है और ठीक इसी वक्त प्रभास और आलिया का यह इंस्टाग्राम एक्सचेंज सामने आया है, तो फैंस का यकीन और पक्का हो गया है कि नाग अश्विन की सीक्रेट लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम सबसे ऊपर शामिल हो चुका है।

Read More: Lock Upp 2 : Shivangi Joshi ने बिना नाम लिए Elvish Yadav पर मारा ताना या की तारीफ? Social Media पर मचा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।