बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। वह अक्सर अपने विचार और रूटीन लाइफ से जुड़े अपने अनुभवों को फैंस के साथ शेयर करते हैं। बिग बी ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके भारतीय क्रिकेटर पति विराट को पर एक चुटकला शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने कलरफुल स्वेटशर्ट पहने हुए हैं। उनका बैकग्राउंड बिल्कुल काला है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”रंग अभी तक उतरा नहींः और त्यौहार के चुटकुले बंद नहीं हुए। अनुष्का और विराट का सम्मान करते हुए”।
अमिताभ ने आगे लिखा,”इंगलिशः अनुष्का हैज ए ह्यूज अपार्टमेंट! हिंदीः अनुष्का के पास विराट खोली है। कर्टसी मेरे ब्लॉक के ईएफ से.” बिग बी के इस चुटकले पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। स्माइली वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

अब पहले यहां पर ये बता दें कि अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा वर्ड प्ले खेला है जो मराठी बोलने वाले तमाम लोगों के साथ सीधा कनेक्ट कर गया है। दरअसल मराठी में खोली का मतलब घर होता है। ऐसे में अमिताभ ने मजाकिया अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। उनका ये अंदाज सभी को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

वैसे अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर अभी तक विराट और अनुष्का की तरफ से रिएक्ट नहीं किया गया है। ऐसे में उनके रिप्लाई का इंतजार तो सभी को रहने वाला है। वे इसे सिर्फ एक मजाक की तरह लेते हैं या फिर इस पर आपत्ति जाहिर करते हैं, ये देखना दिलचस्प रहने वाला है। वैसे इससे पहले भी अमिताभ बच्चन की तरफ से ऐसे पोस्ट शेयर किए गए हैं। वे कई बार लोगों की चुटकी ले लेते हैं। हाल ही में उनका एक रिएक्शन भी काफी चर्चा में रहा था। अमिताभ ने एक्ट्रेस कृति सेनन की एक फोटो पर कमेंट किया था।


Download Android App
Download iOS App



