बॉलीवुड इंडस्ट्री
के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जादू आज भी लोगों के दिलों में उसी तरह बरकरार है।
सदी के महानायक की एक झलक के लिए लोगों में अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है।
अभिनेता भी फिल्मों और टीवी के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव पाए जाते हैं।
जहां वह अपने फैंस के साथ अपनी हर अपडेट साझा करते है।
सोशल मीडिया पर
अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। अभिनेता की हर पोस्ट का लोग
बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का नया लुक
की काफी चर्चा हो रही है। बिग बी के नए अवतार देखने के बाद लोगों ने उनकी तुलना
रणवीर सिंह से करनी शुरु कर दी है।
अमिताभ बच्चन ने
अपने इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक शेयर किया है। इसमें वो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अतरंगी पायजामा पहने दिखाई दे रहे
है। पायजामा के साथ उन्होंने स्वेट शर्ट कैरी
किया हुआ है और ब्राउन ग्लासेस भी लगा रखे है। हालांकि अपने इस लुक में भी काफी
डैसिंग लग रहे हैं। मगर एक्टर ने अपने इस लुक का खुद ही मजाक उड़ाते हुए अपनी फोटो
को शेयर करते हुए काफी फनी कैप्शन दिया है।
अमिताभ ने लिखा, ‘पहन्ने को दे
दिया पजामा, लगा साड़ी को फाड़ा, आगे छोटी जेब दे दी, और पीछे लगा है नाड़ा।’ अमिताभ की इस पोस्ट को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर
चुके है और फैंस इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, सर रणवीर सिंह से दोस्ती कर ली है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा, सर, लगता है ये पायजामा रणवीर सिंह जी ने डिजाइन किया होगा। तो
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, लगता है रणवीर सिंह घुस गया है आपके अन्दर।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही अयान मुखर्जी की मच अवेटेड
फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर,
आलिया भट्ट, मौनी रॉय अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 9 सितबंर को सिनेमाघरों
में रिलीज होगी। इसके अलावा अमिताभ विकास बहल की फिल्म गुडबाय और सूरज बड़जात्या
की फिल्म ऊंचाई में दिखने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App












