अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या संग किया गाना रिकॉर्ड, ऐश्वर्या और अभिषेक साथ दिखे

Summary :

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी पोती आराध्या के साथ एक बेहद क्यूट फोटो साझा की है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी पोती आराध्या के साथ एक बेहद क्यूट फोटो साझा की है। वैसे बच्चन फैमिली ने म्यूजिकल अंदाज में साल 2020 को अलविदा कहा है। वहीं बच्चन परिवार नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटा हुआ है। 
ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अपने घर के रिकॉर्डिंग स्टूडियो से दो फोटोज साझा की है। जहां वह पोती आराध्या,बेटा अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ बिग बी ने लिखा, जब दादा और पोती स्टूडियो में माइक के सामने आकर म्यूजिक बनाते हैं।
परिवार के साथ रिकॉर्डिंग रूम में साझा की गई तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, और जश्न की शुरुआत होती है, लेकिन किस बात के लिए..यह बस एक अगला दिन है, अगला साल है..कौन सी बड़ी बात है। बेहतर हो कि परिवार के साथ म्यूजिक बनाया जाए। हालांकि इसके अलावा, अमिताभ ने अपनी इस नई परियोजना के बारे में और कुछ भी खुलासा नहीं किया है।

बता दें लॉकडाउन खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे रहे हैं,मगर अभी उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिं शुरू नहीं की है। 
वहीं साल का आखिरी दिन बिग बी अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे इस फोटो को शेयर किए जाने के बाद अब फैंस इस गाने के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। 

Desk Team