बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर रूटीन लाइफ के बारे में जानकारी देते हैं। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबियत एक बार फिर से खराब हो गई है। इस बार बिग बी की हालत इतनी बिगड़ गई है कि उनको ठीक होने के लिए सर्जरी का सहारा लेना होगा। इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने ही किया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सिर्फ एक ही लाइन लिखी है। इस एक लाइन ने सबको हिला के रख दिया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा,”मेडिकल कंडिशन… सर्जरी.. मैं लिख नहीं सकता। ” अमिताभ बच्चन ने ये ब्लॉग 27 फरवरी को लिखा है। बिग बी का ये ब्लॉग देखने के बाद फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं।
T 3827 – !!!!!! ?????
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 27, 2021
T 3826 –
कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ;
जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे
❤️🌹— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 26, 2021
अमिताभ बच्चन को क्या हुआ है और वह किस चीज की सर्जरी करवा रहे हैं। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इस ब्लॉग को लिखने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने क्वेश्चन मार्क बनाया है। अपने दूसरे ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे..।

बीते साल बिग बी कोरोना वायरस का शिकार हो गए थे। जिसके बाद अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया था। कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अमिताभ बच्चन ने कोरोना को मात दे दी थी। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 की शूटिंग भी की थी। कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग खत्म की है। इस दौरान भी अमिताभ बच्चन की खराब तबियत के बारे में खबरे सुनने को मिली थीं।


Download Android App
Download iOS App



