फैंस के लिए एक और बड़ी खबर आ रहे है और जैसा की हम सभी जानते है इन दिनों रीमेक फ़िल्में बनाने का ट्रेंड चल रहा है और ये खबर भी इसी से जुडी हुई है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सुपरहिट तमिल फिल्म कंगना के रीमेक में खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

वर्ष 2011 में प्रदर्शित तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म मुनी-2: कंचना का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, वे राघव का रोल अदा करेंगे जिसपर एक ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा रहती है और उसका मकसद अपनी मौत का बदला लेना है।

कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को अहम रोल के लिए साइन किया गया है। कंचना के हिंदी रीमेक में अमिताभ अपने करियर में पहली बार ट्रांसजेंडर का रोल अदा करेंगे।

वे फिल्म में कंचना की भूमिका में दिखेंगे, कंचना वो ट्रांसजेंडर महिला है जिसने अपनी मौत का बदला लेने के लिए राघव के शरीर पर वास किया है। तमिल फिल्म में कंचना का रोल आर शरद कुमार ने किया था।

कंचना के हिंदी वर्जन का टाइटल लक्ष्मी रखा जा सकता है। फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया है। फिल्म में कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में दिखेंगी। फिल्म की कहानी और अक्षय के करेक्टर में जरूरी बदलाव किए गए हैं।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन की पिछली रिलीज़ फिल्म बदला ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया है और वहीं अक्षय कुमार की फिल्म केसरी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार इससे पहले भी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके है और फिल्म वक्त में दोनों की जोड़ी ने बेहद शानदार काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



