नए साल का पहला दिन अभिनेत्री एमी जैक्सन की जिंदगी में भी खुशियों की बहार लेकर आया और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड George Panayiotou से सगाई की। एमी जैक्सन ने अपनी सगाई की डायमंड रिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें अपलोड की।
सोशल मीडिया पर अब एमी जैक्सन के बॉयफ्रेंड को लेकर खूब चर्चाएँ हो रही है और आपको बता दें जॉर्ज अरबपति प्लेबॉय है और बीते साल इनका एमी के साथ रिश्ता सबके सामने आया। इन दिनों भी जॉर्ज को लेकर कई बातें सामने आ रही है जो बेहद चौंकाने वाली है।
जॉर्ज लंदन के अमीर प्रॉपर्टी डेवलपर एंड्रस पानायिटू के बेटे हैं और उनके खुद के नाम लंदन में कई लग्जरी होटल हैं, जिनमें हिल्टन, पार्क प्लाटा, डबल ट्री शामिल हैं। एबिलिटी ग्रुप के फाउंडर जॉर्ज ने महज़ 16 साल की उम्र में बिज़नस संभाला था।
जॉर्ज की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव वाली भी रही है और उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर दो पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया था। इस जुर्म में ना सिर्फ उन्हें 6 महीने की जेल हुई थी बल्कि अपनी कंपनी से उन्हें 18 महीने के लिए बर्खास्त भी किया गया था।
एमी जैक्सन के बॉयफ्रेंड जॉर्ज की संपत्ति के बारे में बात की जाये तो उनके पिता एंड्रस की नेट वर्थ 40 करोड़ पाउंड है। ये भारतीय मुद्रा के अनुसार, 3600 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। एमी जैक्सन करीब 2015 से जॉर्ज को डेट कर रही है।
जॉर्ज एमी से पहले ग्लैमर मॉडल Danielle Llyod को भी डेट कर चुके हैं जिनके साथ उनकी बेहद रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी है।
वहीँ एमी जैक्सन के बीते रिश्ते की बात करें तो वो भी बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है लेकिन ये रिश्ता कुछ ख़ास नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। आपको बता दें एमी जैक्सन ने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू की थी।


Download Android App
Download iOS App









