बॉलीवुड की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आखिरकार परदे पर रिलीज हो गयी हैं। बता दे की फिल्म आज ही बॉक्सऑफिस पर रिलीज हुई हैं। ऐसे में बीते दिन फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी थी। जहां इस स्क्रीनिंग में फिल्म के स्टारकास्ट आयुष्मान खुराना सहित अनन्या पांडेय भी मौजूद दिखी। बता दे की स्क्रीनिंग में अनन्या और आयुष्मान के साथ बी-टाउन की और कई हस्तियां भी पहुंची थी जिसमें सुहाना खान, शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, विद्या बालन जैसे कलाकार शामिल थे। हालांकि इस स्क्रीनिंग में एक शख्स ऐसा भी मौजूद दिखा जिसकी उपस्थिति ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया।

दरअसल ये शख्स कोई और नहीं बल्कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर हैं। जिनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बता दे की अनन्या को सपोर्ट करने के लिए आदित्य रॉय कपूर भी पहुंचे थे। जहां स्क्रीनिंग से पहले अनन्या ने पैपराजी के लिए पोज दिए। इस दौरान जैसे ही उन्होंने आदित्य के साथ उन्हें पोज देने के लिए कहा जिसके बाद अनन्या ब्लश करने लगती हैं और वहां से थिएटर की तरफ चली जाती हैं।
बता दे की काफी समय से अनन्या पांडेय और आदित्य रॉय कपूर के डेटिंग की खबरें वायरल हो रही थी। जहां दोनों को कई बार एक साथ वेकेशन ट्रिप एन्जॉय करते हुए भी देखा गया था। जहां दोनों की एक साथ कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। हालांकि डेटिंग की खबरों पर अभी तक अनन्या या आदित्य का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया हैं।

बता दे की आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडेय स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आज ही परदे पर रिलीज हुई हैं। वही फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा हैं। आयुष्मान खुराना की ये फ्रैंचाइजी फिल्म हैं। जहां फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था।

फिल्म के पहले पार्ट में नुशरत भरुचा नजर आई थी। वही इस बार अनन्या पांडेय लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी भूमिका निभाती हुई देखी जा रही हैं। वही फिल्म परदे पर क्या धमाल दिखाती हैं यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।


Download Android App
Download iOS App



