बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री हैं जहां कब किसके अफेयर और ब्रेकअप की खबरें वायरल हो जाए यह कोई नहीं जानता हैं। ऐसे में इस वक़्त एक और कपल के रिश्तें में खटास आने की बात तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की ये कपल कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। बता दे की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आए दिन आती रहती हैं। हालांकि दोनों ही इस पर रिएक्ट करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे अब इस एंगल में एक नाम और जुड़ गया हैं। बता दे की ये नाम कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला का हैं।

दरअसल कुशा कपिला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने फैंस को अपने लाइफ से जुडी पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में कुशा एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गयी हैं। कुशा पिछले कुछ समय से पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुशा ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके तलाक के बारे में सभी को बताया था। ऐसे में अब कुशा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा हैं।

वही अब अर्जुन कपूर को डेट करने की खबर पर खुद कुशा कपिला ने अपना रिएक्शन दिया हैं। जहां कुशा कपिला ने लिखा- रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सब। उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है।

बता दे की अर्जुन कपूर और कुशा कपिला के बीच नजदीकियों की बात तब शुरू हुई थी करण जौहर की पार्टी में कुशा और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा गया था। हालांकि इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा मौजूद नहीं थी। ऐसे में इस पार्टी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

जिसमें पार्टी में मौजूद सभी लोग जब फोटोज क्लिक करा रहे थे। तभी उस वक़्त अर्जुन कुशा को निहारते दिखे थे। जिसके बाद से लोग ये कयास लगाना शुरू कर दिए थे की दोनों के बीच कुछ तो चल रहा हैं। हालांकि इन खबरों पर अब तक अर्जुन या मलाइका का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया हैं।


Download Android App
Download iOS App



