आर्यन ड्रग्स केस मामले ने अब तूल पकड़ ली है। ऐसे में एनसीबी की टीम ने गुरुवार को अनन्या के घर छापा मारा था, जिसके बाद उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया था। वहीं ड्रग्स केस मामले में आर्यन खान से हुई चैट को लेकर पूछताछ के सिलसिले में अनन्या पांडे का बयान एनसीबी ने शुक्रवार को दर्ज किया। दरअसल एनसीबी को आर्यन और अनन्या के बीच नशे को लेकर चैट मिली है जिसके बाद एनसीबी ने समन किया था। इस बीच समीर वानखेड़े ने एक्ट्रेस को आर्यन के साथ उनकी ड्रग्स को लेकर बातचीत वाले चैट भी दिखाए।

अनन्या की बात पर यूजर्स ने ली चुटकी
हाल ही में आर्यन और अनन्या की चैट जमकर वायरल हो रही है। बताया जाता है कि इस चैट में आर्यन अपनी दोस्त अनन्या से पूछते हैं कि कुछ जुगाड़ हो सकता है क्या? इसके जवाब में अनन्या लिखती हैं कि- मैं अरेंज कर दूंगी। माना जा रहा है कि आर्यन गांजा को लेकर अनन्या से बात कर रहे थे। इसको लेकर अनन्या ने अपनी सफाई में कहा कि वो मजाक कर रही थीं और उन्हें नहीं पता कि वीड क्या होता है? तो बस वही अनन्या की इस बात को सोशल मीडिया यूजर्स मान ही नहीं रहे हैं और इस पर अपना रिएक्शन रहे हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाई एक यूजर ने लिखा अनन्या पांडे कहती हैं कि वो गांजा नहीं गंजा अरेंज करने की बात कर रही थीं। दूसरे यूजर ने लिखा अनन्या से पूछताछ हो रही है तो बाकी दूसरे स्टार किड्स की भी हालत खराब होगी। जबकि तीसरे यूजर ने कहा अनन्या पांडे कह रही हैं कि उन्हें नहीं पता था कि वीड एक ड्रग है, बेचारी उनकी टीचर सोच रही होंगी कि उन्होंने आज तक क्या पढ़ाया।
“I didn’t know Weed is a Drug.”
-Ananya PandayWah! Gudia bhi Pudiya leti hain !😂#SameerWakhende
#SuperCopSameerWankhede #AnanyaPanday #ncbraids pic.twitter.com/90fpvuny47— Swapnil Patil🇮🇳 (@Swapnil31131530) October 22, 2021
“I didn’t know Weed is a Drug.”
-Ananya PandayMeanwhile her teachers responsible for her intellect : pic.twitter.com/twcw4go9ep
— Back Se First (@BackSeFirst) October 22, 2021
Ananya Panday:
I was not talking about arranging GANJA (weed)
but arranging GANJA (bald) !!!Meanwhile GANJA !!! pic.twitter.com/oBwPxGzSaQ
— 𝙍𝘼𝙐𝙇 (@IcanArgue) October 22, 2021
Ananya Panday to NCB when asked about her chats with Aryan Khan👇🙊 pic.twitter.com/HwfCiN9cD5
— 🦋Anjna🦋🇮🇳 (@Anjna116) October 22, 2021


Download Android App
Download iOS App




