बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अनन्या के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती दिखेंगी। ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है, इस फिल्म के पोस्टर और टीजर तो पहले ही आउट हो चुके है और दर्शकों को काफी पसंद भी आए।

‘ड्रीम गर्ल 2’ की शूटिंग के कुछ हिस्सा दिल्ली में शूट किया जा रहा है जिसके लिए इन दिनों एक्ट्रेस अनन्या पांडे राजधानी में मौजूद हैं। ऐसे में शूटिंग से जैसे ही एक्ट्रेस को टाइम मिला। वो दिल्ली के मशहूर गुरुद्वारा बंगला साहिब में दर्शन करने पहुंच गई। बंगाल साहिब से अनन्या की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो है जिसमें वो हाथ जोड़े दिखाई दे रही हैं।

गुरुद्वारे की तस्वीरों को अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस दौरान अनन्या सफेद कलर का सूट पहनकर दर्शन करने पहुंची थीं। फोटोज कभी अनन्या कुंड के पास बैठकर पोज दे रही हैं तो कभी हाथ जोड़कर वाहेगुरु का आशीर्वाद ले रही हैं। इसके साथ ही अनन्या ने प्रसाद की तस्वीर भी साझा की है।
इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह। सब्र, शुक्र, सिमरन।” अनन्या की तस्वीरों पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हमें तो अलाउड नहीं है बंगला साहिब में फोटो खिंचवाना, आपको क्यों है?” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने भी अनन्या पांडे से सवाल करते हुए पूछा, “बंगला साहिब में तो फोटो खिंचवाना बैन है?”







बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में पहली बार अनन्या और आयुष्मान की जोड़ी दर्शकों को दिखने को मिलने वाली है। ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। तो वहीं एकता कपूर और शोभा कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।


Download Android App
Download iOS App



