पहले ‘Angoori Bhabhi’ पर उगला ज़हर, अब उसी किरदार में वापसी को बेकरार ये Actress

Summary :

Angoori Bhabhi Controversy: टीवी की दुनिया में ‘अंगूरी भाभी’ एक ऐसा किरदार है जिसने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। शो भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का भोला अंदाज़, उनका मशहूर डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’ और उनकी मासूमियत दर्शकों के दिलों में बस गई है। यही वजह है कि इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन यह किरदार जितना पॉपुलर रहा, उतना ही विवादों में भी घिरा रहा है । पहले शिल्पा शिंदे ने इस रोल से अलग होकर खूब सुर्खियां बटोरीं और अब शुभांगी अत्रे पर शिल्पा की नकल करने के…

Angoori Bhabhi Controversy: टीवी की दुनिया में ‘अंगूरी भाभी’ एक ऐसा किरदार है जिसने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। शो भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का भोला अंदाज़, उनका मशहूर डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’ और उनकी मासूमियत दर्शकों के दिलों में बस गई है। यही वजह है कि इस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में रहती हैं।

लेकिन यह किरदार जितना पॉपुलर रहा, उतना ही विवादों में भी घिरा रहा है । पहले शिल्पा शिंदे ने इस रोल से अलग होकर खूब सुर्खियां बटोरीं और अब शुभांगी अत्रे पर शिल्पा की नकल करने के आरोपों ने फिर बहस छेड़ दी है। हाल ही में शुभांगी अत्रे ने इन आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

Angoori Bhabhi Controversy: शिल्पा शिंदे के आरोपों ने फिर बढ़ाई ‘अंगूरी भाभी’ की बहस

Angoori Bhabhi Controversy
Angoori Bhabhi Controversy ( Source : Social Media)

भाबीजी घर पर हैं में सबसे पहले शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था और दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। लेकिन शो छोड़ने के बाद शिल्पा ने कई बार कहा कि शुभांगी अत्रे ने उनके निभाए किरदार की नकल की, अपना अलग अंदाज़ नहीं दिखाया।

शिल्पा का मानना था कि शुभांगी ने अंगूरी भाभी के बोलने का तरीका और हाव-भाव वैसे ही अपनाए जैसे उन्होंने किए थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेसेस की तुलना शुरू हो गई। कई लोगों ने शिल्पा का सपोर्ट किया, तो कई दर्शकों ने शुभांगी को भी उतना ही पसंद किया।

अंगूरी भाभी का किरदार इतना पॉपुलर है कि इसे लेकर हुए हर कमेंट्स सुर्खियों में आ जाते है। यही वजह है कि शिल्पा के बयान के बाद एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया।

Shubhangi Atre ने कहा- ‘मैं किसी की कॉपी नहीं कर रही’

Shubhangi Atre
Shubhangi Atre ( Source : Social Media)

अब इस पूरे विवाद पर शुभांगी अत्रे ने अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कहा कि वह शिल्पा शिंदे की कॉपी नहीं कर रहीं, बल्कि केवल उस किरदार की मांग के अनुसार एक्टिंग कर रही हैं।

शुभांगी ने कहा कि अंगूरी भाभी का एक तय स्वभाव है- उसकी भाषा, मासूमियत और बोलने का अंदाज़ उसी किरदार का हिस्सा है। अगर वह किरदार भोजपुरी अंदाज़ में बात करता है तो उसे वैसे ही निभाना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि किरदार किसी एक कलाकार से बड़ा होता है। एक कलाकार के जाने के बाद दूसरा कलाकार उसी किरदार को अपनी मेहनत से आगे बढ़ाता है। शुभांगी के मुताबिक उन्होंने हमेशा इस रोल को ईमानदारी से निभाया है और दर्शकों से उन्हें भरपूर प्यार मिला है। उनकी इस बात से साफ है कि वह इस तुलना को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहतीं और अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं।

Bhabiji Ghar Par Hain: दर्शकों के बीच आज भी कायम है ‘अंगूरी भाभी’ का क्रेज

Bhabiji Ghar Par Hain
Bhabiji Ghar Par Hain ( Source: Social Media)

भले ही शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे के बीच तुलना होती रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार आज भी दर्शकों का पसंदीदा है।

शिल्पा शिंदे ने इस किरदार को पहचान दिलाई, वहीं शुभांगी अत्रे ने इसे लंबे समय तक निभाकर दर्शकों के दिलों में बनाए रखा। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज़ में इस किरदार को यादगार बनाया है।

इसी वजह से जब भी दोनों में से कोई इस किरदार को लेकर बयान देता है, वह खबर बन जाती है। दर्शकों के लिए ‘अंगूरी भाभी’ सिर्फ एक किरदार नहीं बल्कि टीवी का एक यादगार चेहरा बन चुकी है। अब देखना होगा कि यह बहस यहीं खत्म होती है या आने वाले दिनों में फिर कोई नया बयान इस विवाद को हवा देता है।

Read More: Bhooth Bangla ने वीकेंड पर मचाया धमाल, अब Monday Test में टिक पाएगी Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।