अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने अपने ही 7 मासूम बच्चों को मारी गोली, 1 से 14 साल के बीच थी उम्र

Summary :

Father kills 7 Children in America: अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवपोर्ट शहर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर 8 मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना हाल के वर्षों की सबसे भयावह पारिवारिक हिंसा की घटनाओं में गिनी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे उस समय सो रहे थे जब आरोपी ने उन पर गोलीबारी की। मृत बच्चों की उम्र 1 से 14 साल के बीच थी। इनमें 5 लड़कियां और 3 लड़के शामिल थे। बताया जा रहा है कि इनमें से…

Father kills 7 Children in America: अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवपोर्ट शहर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर 8 मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना हाल के वर्षों की सबसे भयावह पारिवारिक हिंसा की घटनाओं में गिनी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे उस समय सो रहे थे जब आरोपी ने उन पर गोलीबारी की। मृत बच्चों की उम्र 1 से 14 साल के बीच थी। इनमें 5 लड़कियां और 3 लड़के शामिल थे। बताया जा रहा है कि इनमें से 7 बच्चे आरोपी के अपने थे, जबकि आठवां बच्चा उसका रिश्तेदार (भतीजा) था।

Father kills 7 Children in America: दो घरों में की गई वारदात

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। आरोपी ने पहले एक घर में जाकर फायरिंग की और फिर दूसरे घर में पहुंचकर बच्चों को निशाना बनाया। दूसरे घर में 7 बच्चों की मौत हुई। एक बच्चा घर की छत पर मृत पाया गया, जो शायद अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था। वहीं, एक अन्य बच्चा छत से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के बाद उसने गुस्से में यह खौफनाक कदम उठाया। पहले उसने एक महिला को गोली मारी और फिर दूसरे स्थान पर जाकर बच्चों पर हमला किया। इस हमले में उसकी पत्नी और दूसरी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर

पुलिस ने आरोपी की पहचान 31 वर्षीय शमार एल्किन्स के रूप में की है। वह सेना से रिटायर्ड था। बताया जा रहा है कि उसके अपनी पत्नी से चार बच्चे थे, जबकि तीन बच्चे दूसरी महिला से थे, जो पास में ही रहती थी। घटना के समय सभी बच्चे एक ही घर में मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक कार छीन ली और वहां से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने उसका पीछा किया और बोजियर पैरिश इलाके में उसे घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को साल 2019 में हथियार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था। हालांकि, उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का कोई पुराना मामला दर्ज नहीं था।

पत्नी से चल रहा था कलेश

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच संबंध काफी खराब हो चुके थे और दोनों अलग होने वाले थे। इस मामले में उनकी कोर्ट में सुनवाई भी तय थी। पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी अक्सर बच्चों के साथ देखा जाता था और कुछ दिन पहले भी वह उनके साथ समय बिताता नजर आया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला मान रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि पारिवारिक विवाद किस तरह गंभीर और खतरनाक रूप ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक, सप्लाई चेन सहयोग पर होगा फोकस

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।