मुंबई की बारिश में सड़कों पर फंसे अनुपम खेर और आर माधवन

Summary :

NULL

पिछले दो दिनों से मुबंई में हो रही भारी बारिश की वजह से पूरी मुबंई से बेहाल हो चुकी है। हर साल मुबंई में इस समय बारिश होती है और मुबंई पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाती है। मुबंई जैसे ठप्प हो जाती है। मुबंई की यह बारिश सिर्फ आम लोगों को ही परेशान नहीं करती यह बारिश बॉलीवुड के सितारों को भी परेशानी में डाल देती है।

काफी कलाकारों ने बारिश को लेकर अपनी बातें लोगों के साथ ट्विटर के जरिए साझा किया है। बॉलीवुड के दो एक्टर्स इसी बारिश में फंस गए थे। हम बात कर रहे हैं अनुपम खेर और आर माधवन की जो दोनों ही इस भयानक बारिश में बूरी तरह से फंस गए थे। इस बात की जानकारी दोनों ने ही विडियो के जरिए बताई।

मुबंई में मंगलवार से सुबह हो रही लगातार बारिश ने पूरे शहर में पानी-पानी भर दिया है। सड़कों पर समंदर जैसा नजराना देखने को मिल रहा है। बता दें कि मुबंई की लाइफलाइन कहने वाली लोकल ट्रेन भी पानी में तैरती हुई दिखाई दे रही है।

बॉलीवुड के कई सितारों ने लोगों को इस बारिश में अपने आपको सतर्क रहने के लिए कहा। कई लोगों ने मुबंई की बारिश के मजे भी लेते हुए दिखाई दिए। आपको बता दें कि अनुपम खेर और आर.माधवन दोनों ही इस बारिश में सड़क में फंस गए थे। इस बात की जानकारी ट्विटर से उन्होंने बताई।

अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी कार सड़क पर चारों ओर पानी के बीच फंस गई। उन्होंने #MumbaiRains के हैशटैग के साथ लिखा, ‘मेरी कार जब भारी बारिश में फंस गई। बाहर निकलकर बांद्रा में अपने एक दोस्त को फोन किया। फिलहाल मैं उनके ही घर पर हूं।’

कुछ ऐसा ही हाल ‘तनु वेड्स मनु’ ऐक्टर आर. माधवन का भी हुआ, जब चलती कार ने पानी के बीच ही उन्हें धोखा दे दिया। उन्होंने अपना हालिया बयान ट्विटर पर एक विडियो के जरिए किया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी नादान कार फंस गई है। मुझे यहां से निकलना पड़ा और जांघ तक भरे पानी में चलकर घर जाना पड़ा। एक्साइटमेंट भी है और फ्रस्ट्रेशन भी।’

My silly car down.. had to bail and wade home in thigh deep water.. excitement and frustration…

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on

Desk Team