बॉलीवुड सुपरस्टार अनुपम खेर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर अक्सर फनी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा हुआ है जब अनुपम खेर ने अपना एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने गंजों के लिए गाना डेडिकेट किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने यह गाना कब और कैसे लिखा था।

मनोरंजन के लिए लिखा गाना…
अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके लिखा,दुनिया भर के गंजों को समर्पित। आज से करीब 40साल पहले जब मैं मुंबई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने आया था तब मेरे बाल झड़ रहे थे और अस्त-व्यस्त थे। लोग इसे मेरी किस्मत कहते थे,लेकिन मैं इसे अपनी खासियत कहता था। ऐसे में अब मैंने खुद को और जमाने को हंसाने के लिए गंजों पर ये गाना लिखा है।

वीडियो में क्या गुनगुना रहे हैं अभिनेता?
इस वीडियो में अनुपम खेर अपने घर पर बैठकर ये गाना गा रहे हैं। अभिनेता फैंस से कहते हैं कि इमैजिन कीजिए की कई गंजे पीछे खड़े हैं और उनके साथ कोरस में ये गाना गा रहे हैं। यह गाना ऐ मेरे प्यारे वतन गाने की तर्ज पर बनाया गया है।
दुनिया भर के गंजों को समर्पित..
आज से 40 साल पहले जब मैं मुंबई फ़िल्मों में अपनी क़िस्मत आज़माने आया था तो मेरे बाल झड़ रहे थे और अस्त व्यस्त थे।लोग इसे मेरी क़िस्मत कहते थे और मैं इसे अपनी खासियत कहता था।ऐसे में मैंने ख़ुद को और ज़माने को हंसाने के लिए गंजो पर ये गाना लिखा।🙏🤣 pic.twitter.com/EP3aUcWfmH— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 19, 2021
लोगों ने किए ऐसे मजेदार कॉमेंट्स
वैसे अब अनुपम खेर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया की जनता बेहद दिलचस्प रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा बाला की तस्वीर पोस्ट की है। वहीं दूसरे ने लिखा,कोई बात नहीं सर हॉलीवुड में जितने भी मशहूर अभिनेता हैं सब गंजे है। मगर भारत में कई लोगों ने तो अब हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया है। वहीं एक रीडर ने तो यह तक बता दिया कि लोग गंजे क्यों होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



