पिछले दिनों अभिनेत्री पायल घोष ने मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे अनुराग कश्यप की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल यौन शोषण के आरोप में पायल घोष ने अनुराग पर केस दर्ज कराया था। वहीं अब पायल डायरेक्टर की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रही है,अब मुंबई पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन भेज सकती है।

पायल घोष की इस लड़ाई में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आवाज उठा रहे हैं। इतना ही नहीं आठवले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की भी मांग की है,उनका कहना है यदि मुंबई पुलिस जल्द से जल्द अनुराग को हिरासत में नहीं लेगी तो फिर वो घरने पर बैठेंगे।

खबर है कि पुलिस अनुराग कश्यप को समन भेजेगी और उनसे पूछताछ भी करेगी। क्योंकि पायल घोष बीते कई दिनों से न्याय की मांग करने में लगी हुई थी। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने तो चेतावनी देते हुए यह भी कहा था कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वो फिर भूख हड़ताल पर बैठेंगी,वहीं उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा है कि अभी तक भी अनुराग की गिरफ्तारी आखिर क्यों नहीं हुई है।

पायल ने पहले अनुराग के खिलाफ किया ट्वीट
बता दें कि पायल घोष ने सबसे पहले यानि 19 सितंबर ट्वीट के जरिए अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया। अभिनेत्री ने पीएम मोदी से न्याय की गुहार भी लगाई। इसमें उन्होंने कहा था,पहले मैं अपने मैनेजर के साथ अनुराग कश्यप से मिली। जिसके बाद मैं उनके घर जाकर भी मिली। वैसे उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात भी करी और उनका व्यवहार देखकर मुझे काफी अच्छा भी लगा था। लेकिन जब उन्होंने दोबारा से मुझे अपने घर बुलाया तो मेरे साथ उस वक्त कुछ ठीक नहीं हुआ।

वहीं अनुराग कश्यप ने पायल घोष के इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा क्या बात है,इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।


Download Android App
Download iOS App



