हाल ही में अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका से हनीमून मनाकर इंडिया लौटी हैं। यहां लौटते ही उन्होंने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म परी का टीजर लांच किया है, जिसमें उनका डरावना चेहरा देखने को मिलता है। उनके उस चेहरे को देखकर डर लगना स्वाभाविक है।
लेकिन अनुष्का कह रही हैं कि इस बार होली परी के साथ होगी। क्योंकि उन्होंने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट को 9 फरवरी से 2 मार्च कर दिया है। इन दिनों बॉक्स आॅफिस पर तमाम उथल पुथल चल रहा है, जिसके चलते सिद्धार्थ की अय्यारी 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ की अय्यारी के 9 फरवरी पर रिलीज होने से अनुष्का तनाव में आ गई, जिसके चलते उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिये 2 मार्च की तारीख को उचित समझा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



