अनुष्का शर्मा ने अपने सेकंड हनीमून से की वापसी, कुछ इस अंदाज़ में मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर

Summary :

NULL

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपना सेकंड हनीमून मनाकर केपटाउन से मुंबई वापस आ गईं हैं। अनुष्का शर्मा केपटाउन अपने पति और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अपने सेकंड हनीमून पर गईं थीं लेकिन वह मुंबई अपने पति विराट कोहली के बगैर ही आ गईं हैं।

virat kohli and anushka sharma

यह तो आप सबको ही पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका के दौरे पर गए हुई है। 5 जनवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टैस्ट मैच शुरू हो चुका है। जो अभी भी चल रहा है। बता दें कि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही केपटाउन के एक रेस्टोरेंट में हाल ही में अनुष्का, विराट और अक्षय को देखा गया था।

akshay,virat, anushka

अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। बता दें कि अनुष्का मुंबई वापस लौट आईं हैं और उन्हें एयरपोर्ट पर ब्लैक कलर के आउटफिट में स्पाट किया गया है। अनुष्का ने अपने आउटफिट के साथ गॉगल भी लगाए हुए थे।

anushka sharma

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ‘परी’ एक प्रमोशनल ईवेंट में व्यस्त हो जांएगी। अनुष्का की यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होनी है जिसके लिए वह अभी से उसकी प्रमोशन करने के लिए तैयार हो गईं हैं।

film pari

फिल्म ‘परी’ को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि इस फिल्म में अनुष्का के साथ लीड रोल में परमब्रम चटर्जी हैं। फिल्म ‘परी’ के बाद अनुष्का बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग शुरू कर देंगी।

anushka, katrina and sharukh

बता दें कि अनुष्का के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और एक्टैर्स कैटरीना कैफ काम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म ‘जीरो’ का टीजर भी रिलीज हुआ है।

film zero

फिल्म के टीजर में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में नजर आ रहे हैं। इन तीनों कलाकारों की ऐसी दूसरी फिल्म है जिसमें यह तीनों एक साथ काम कर रहे हैं।

anushka, katrina and shahrukh

इस फिल्म से पहले तीनों ने यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘जब तक है जान’ में काम कर चुके हैं। यह फिल्म बतौर निर्देशक यश चोपड़ा की यह आखिरी फिल्म थी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team