हथीन: पिछले कई दिनों की अपेक्षा क्षेत्र में ठंड व धुंध ज्यादा रही। ठंड के कारण जहां लोगों घरों में दुबके रहे वहीं, धुंध से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में सड़कों व बाजार में वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालक दिन में 11 बजे तक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से ही ठंड बढऩे लगी है। ठंड के साथ-साथ सुबह व रात के समय धुंध व कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों को दुबकने को मजबूर कर दिया। वहीं वाहनों की रफ्तार थमकर रह गई।
हथीन से पलवल मात्र 14 किलोमीटर का रास्ता जो कि 15 मिनट का सफर है अब धुंध के कारण एक से डेढ़ घंटा लग जाता है। ठंड के कारणा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी नाम मात्र रह गई है। दुकानदार पूरे दिन यूं ही बैठे रहते हैं। ठंड के कारण गज्जक व मूंगफली की बिक्री में जरूर इजाफा होने लगा है। रात व सुबह के समय धुंध इतनी जबरदस्त पड़ रही है, विजिवल्टी (दृश्यता) ज्यादा से ज्यादा दस मीटर रही। ठंड के कारण लोग जगह जगह अलाव लगाकर ठंड का दूर करते नजर आए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– माथुर


Download Android App
Download iOS App



