अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, नियॉन कलर की मोनोकिनी में बरपाया कहर

Summary :

मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेशक इन दिनों फिल्मी दुनिया से दुरी बनाई हुई हो, बावजूद इसके अभिनेत्री जमकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेशक इन दिनों फिल्मी दुनिया से दुरी बनाई हुई हो, बावजूद इसके अभिनेत्री जमकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपने लाइफ इवेंट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस दौरान अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह पहले की तरह स्लिम और फिट नजर आ रही हैं। 
वायरल हुई अनुष्का की बोल्ड तस्वीरें 
दरअसल अनुष्का शर्मा की इन लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर कोहराम मचाया हुआ है। तस्वीरों में देखा जा सकता है अनुष्का स्विमिंग पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। वैसे अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने पुराने अंदाज में फिर नजर आईं। खास बात अनुष्का की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही वह इस पर लगातार लाइक और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

अनुष्का की लुक की बात करें तो एक्ट्रेस नियॉन कलर की मोनोकिनी पहन मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही तस्वीरों में खुले बाल में अनुष्का का अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है। 
खास बात जैसे ही अनुष्का शर्मा ने अपनी ये तस्वीर पोस्ट की एक्ट्रेस के क्रिकेटर पति विराट कोहली खुद को कमेंट करने से रोक ना पाए। किंग कोहली ने अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल वाली इमोजी शेयर की।
बताते चले अनुष्का और विराट साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं ये कपल इसी साल की शुरुआत में एक बेटी के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। इनकी बेटी का नाम वामिका है। खैर, बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का फिल्मों से दूर परिवार संग अपना समय बिता रही हैं। 
 प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी ओटीटी पर अपनी शुरुआत की है। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘बुलबुल’ और ‘पाताल-लोक’ रिलीज हो चुकी है।

Desk Team