टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंकिता अगले महीने 12 दिसंबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। अंकिता और विक्की की शादी मुंबई में ही होगी। खैर, शादी में तो अभी थोड़ा समय बाकि है, लेकिन शादी से पहले एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी करती देखी गईं। दरअसल इस पार्टी की कुछ फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अंकिता केक कटिंग, डांस और ड्रिंक लेती हुई देखी जा सकती हैं।

बैचलर पार्टी में टीवी अभिनेत्रियों ने की जमकर मस्ती
वैसे अंकिता की इस बैचलर पार्टी में टीवी की एक्ट्रेसेस ने शिरकत की। पार्टी से रश्मि देसाई, मृणाल ठाकुर, अपर्णा दीक्षित, मृणालिनी त्यागी, माही विज और सृष्टि रोडे सहित कई और हसीनाओं का लुक सामने आया है , जिसमें सभी अपने लुक में ग्लैमरस दिखाई दीं।

इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में अंकिता अपनी सभी बेस्ट फ्रेंड के साथ पोज देती दिखाई दीं। वहीं इस बीच अंकिता काफी ज्यादा खुश नजर आई। वैसे इस पार्टी के अब कई सरे वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं, जिसमें अंकिता की खुशी की प्यारी झलक देखी जा सकती है।
बैचलरेट पार्टी में बेहद खुश दिखीं अंकिता
वहीं बैचलर पार्टी में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो इस पार्टी में अंकिता प्लम कलर के शॉर्ट ड्रेस में प्यारी लग ही हैं। खुले कर्ल बालों में हेयर बैंड लगाए वह अपने लुक में जच रही हैं। आंखों और चेहरे पर लाइट मेकअप किए उन्होंने बिना किसी एक्सेसरीज से अपने लुक को पूरा किया है। वैसे इस पार्टी की वीडियो और फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि अंकिता के इस बैचलर पार्टी का थीम कलर ब्लैक हैं।
खबरों की मानें तो अंकिता और विक्की मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐसे में इस कपल ने होटल में मेहमानों के लिए कुछ कमरे पहले से ही बुक कर लिए हैं। अंकिता और विक्की की शादी के फंक्शन 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



