बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अनुष्का शर्मा जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है। अनुष्का शर्मा जिन तीन फिल्मों में नजर आएंगी, उनमें से दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी तो एक फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इसी साल 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म देने वाली अनुष्का शर्मा के मां बनने के बाद से उनकी 13 सालों तक खेली गई एक्टिंग की लम्बी पारी को लेकर तरह- तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं।

मगर एक करीबी सूत्र ने बताया है, “अनुष्का एक नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्मों में नजर आएंगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली दो फिल्मों के अलावा जो फिल्म सीधे ओटीटी पर आएगी, वो उसे बेहद भव्य स्तर पर बनाया जाएगा। सूत्र ने आगे कहा कि अनुष्का हमेशा से ही तय कर रखा था कि शादी करने और मां बनने के बाद भी वे एक्टिंग के करियर पर फोकस करना चाहतीं हैं और ऐसे में वे अलग किस्म के सिनेमा के साथ- साथ वो मनोरंजक किस्म की फिल्मों में काम करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

सूत्र ने बताया कि इन सभी फिल्मों का ऐलान साल 2022 में आधिकरिक रूप से किया जाएगा और तभी फिल्मों की रिलीज की तारीख भी सामने आएगी। सूत्र ने बताया कि अनुष्का तीनों ही फिल्मों में अभिनय करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।

अनुष्का पहले ही एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वे मरते दम तक एक्टिंग करना चाहेंगे क्योंकि उन्हें एक्टिंग से बेइंतहा प्यार है। बता दें कि मां बनने के चार महीने बाद ही अनुष्का काम में फिर से व्यस्त हो गईं थीं।


Download Android App
Download iOS App



