Anushka Shetty Wedding: आखिरकार फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो पल फाइनली आ ही गया, अब हर एक फैन की इच्छा पूरी होने जा रही है. क्योंकि फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि 44 साल की अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अब शादी करने जा रही हैं.
अनुष्का शेट्टी हमेशा अपनी शादी और डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में रही हैं. उनका नाम अक्सर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) से जुड़ता आया है। हालांकि, दोनों ने ही इन खबरों को खारिज किया है और एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है, लेकिन प्रभास के साथ अनुष्का का रिलेशन ना होने पर फैंस काफी निराश हो गए थे और बेसब्री से एक्ट्रेस की शादी का इंतजार करने लगे थे.
शादी करने जा रही हैं 44 साल की अनुष्का शेट्टी?

ऐसे में अब अनुष्का की शादी की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन इस बार उनके दूल्हेराजा प्रभास नहीं बल्कि कोई और हैं. जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी करने जा रही हैं, कहा जा रहा है कि परिवार शादी की प्लानिंग कर रहा है और ये जल्द ही ऑफिशियल भी हो सकता है.
कौन हैं अनुष्का शेट्टी के होने वाले दूल्हेराजा?

अनुष्का शेट्टी जिसकी दुल्हनिया बनने जा रही हैं, वो कोई फिल्मी वर्ल्ड से नहीं है. उनके होने वाले पति एक बिजनेसमैन बताए जा रहे हैं. खबरों की मानें तो अनुष्का शेट्टी के दूल्हेराजा उनके फैमिली फ्रेंड हैं. हालांकि, वह कौन हैं और क्या करते हैं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, अनुष्का शेट्टी की तरफ से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की गई है. लेकिन इतना जरूर कन्फर्म किया गया है कि जल्द ही एक्ट्रेस शादी के बंधने में बंधने वाली हैं.
अनुष्का शेट्टी का वर्क फ्रंट

पर्सनल लाइफ के अलावा अनुष्का शेट्टी काफी समय से लाइमलाइट में नहीं हैं और अपने पर्सनल लाइफ पर वो ध्यान देती दिखाई दे रही हैं. साउथ की लेडी सुपरस्टार ने आखिरी बार 2025 में फिल्म घाटी में दमदार भूमिका निभाई थी. इससे पहले वो मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी में दिखाई दी थीं. एक्ट्रेस ने साउथ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा प्रभास स्टारर बाहुबली 2 में देवसेना की भूमिका निभाने के बाद से स्टारडम मिला और वहीं किरदार आज भी लोगों को अनुष्का के लिए एक अलग पहचान के तौर पर देखने को मजबूर कर देता है.
Read More: Bollywood Divas का ये यंग समर बोल्ड लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे, देखें एक्ट्रेसेस के फैशन गोल्स























