अपनी शादी में करोड़ों खर्च करने के बाद भी शर्मसार हुई अनुष्का , तस्वीरें वायरल

Summary :

NULL

एक तरफ जहाँ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पर उन्हें मिलने वाली बधाइयों का तांता लगा हुआ है वहीँ एक ऐसी चौंकाने वाली खबर आयी है जिसके जानने के बाद अनुष्का बेहद परेशान है। शादी पर करोड़ों खर्च करने के बाद अनुष्का ने इस मोमेंट को काफी एन्जॉय किया पर सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करने में कहाँ पीछे रहते है।

anushka sharma इस मौके पर भी पारखी ट्रोलर्स की तेज़ नजरों ने अपना काम कर बखूबी किया और देखिये फिर क्या हुआ। आपको बता दें विराट और अनुष्का ने जो पोशाक अपनी शादी पर पहनी और गहने पहने थे उसे डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किए थे।

खुद सब्यसाची ने बताया कि इन्हें कैसे कितनी मेहनत के बाद तैयार किया गया। अनुष्का ने शादी के लिए लहंगा पहना था, सब्यसाची के मुताबिक इसे 67 कारीगरों ने मिलकर 32 दिन में तैयार किया था। पेल पिंक कलर के लहंगे पर हाथ की कढ़ाई का खास काम किया गया है।

https://www.instagram.com/p/Bckf3wNlVDL/

इस बात की जानकारी सब्यसाची ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर भी दी थी। अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियां ख़ास मौकों पर अपनी ड्रेस और ज्वेलरी के चुनाव को काफी ध्यान में रखती है। ऐसी कोशिश की जाती है की फंक्शन और समारोह आदि पर वो ऐसी ड्रेसस पहने जो उनसे पहले किसी हेरोइन ने न पहनी हो।

Deepika Padukoneइस बात के लिए वो काफी खर्चा भी करती है लेकिन अनुष्का से यहाँ चूक हो गयी। अनुष्का शर्मा ने जो झुमके पहने थे,वह इससे पहले दीपिका पादुकोण पहन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण की उन दोनों तस्वीरों को जोड़कर शेयर किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने एक ही तरह के झुमके पहने हुए हैं।

Deepika & Anushka इन झुमकों को सब्यसाची की राजस्थान शाखा के एक डिजाइनर ने डिजाइन किया था, जिसे सब्यसाची मुखर्जी बंगाली बाबू कहते हैं। दीपिका पादुकोण ने 27 अक्टूबर 2017 को ‘जियो फिल्मफेयर अवार्ड मराठी’ समारोह के दौरान यह झुमके पहने थे। इस समारोह में उन्होंने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी और ज्वैलरी पहनी थीं।

Deepika & Anushka इस साड़ी को डिजाइन करने में कुल 47 कारीगर लगे थे और इसे बनाने में 39 दिनों का समय लगा था ।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर लोग काफी चुटीले अंदाज में ट्वीट कर रहे हैं। कोई तो इस तरह की बारीकी पर ध्यान देने की सराहना कर रहा है,तो कोई इसे फालतू का काम बता रहा है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने तो यह भी कह दिया कि अनुष्का के लहंगे का डिजाइन भी अवार्ड समारोह में दीपिका की पहनी हुई साड़ी जैसा ही है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team