अपारशक्ति खुराना आज बॉलीवुड के जाने- माने एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होते है। लेकिन एक वक़्त था जब एक्टर की पहचान उनके भाई आयुष्मान खुराना के नाम से ही हुआ करती थी। लेकिन धीरे- धीरे अपारशक्ति ने बॉलीवुड में अपने कदम जमाये और अपनी अलग पहचान बनाई। अब उनकी एक्टिंग ऐसे है कि वो भले ही सेकंड लीड हीरो ही क्यों न हो, लेकिन वो मेन लीड को भी खा जाते है।

अपारशक्ति खुराना बॉलीवुड के मुलती टैलेंटेड स्टार्स में से एक है। जितनी अच्छी उनकी एक्टिंग है उतनी ही ज़बरदस्त है उनकी सिंगिंग। लेकिन एक वक़्त था जब इतना टैलेंट होने के बावजूद एक्टर का रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। अब अपारशक्ति ने अपने उस पहले रिजेक्शन को लेकर खुलासे किये है।

उन्होंने कहा कि यह रिजेक्शन टेलीविजन पर वाशिंग मशीन बेचने के ऑडिशन को लेकर था। एक्टर अपारशक्ति ने हाल ही में एक मजेदार घटना के बारे में बात की। एक बार उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था जब वह एक टेलीशॉपिंग नेटवर्क के ऑडिशन के लिए गए थे।

एक्टर ने कहा, “मेरे माता-पिता भी यह नहीं जानते हैं। लेकिन मुझे एक टेलीविजन शॉपिंग नेटवर्क ने हाई पिच और ओवर द टॉप एनर्जी के लिए रिजेक्ट कर दिया था। मुझे लगता है कि मैं इसके लिए तैयार नहीं था।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अपारशक्ति ने दंगल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके लावा वो बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, बाला, हेलमेट और हम दो और हमारे दो जैसी फिल्मो में नज़र आ चुके है। वही अगली बार वो एक क्राइम थ्रिलर ‘बर्लिन’ में दिखाई देंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।


Download Android App
Download iOS App



