बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहतें हैं। साथ ही अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपने पर्सनल लाइफ तक के अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बता दें, वो अपनी शादीशुदा लाइफ को इन दिनों खूब एंजॉय कर रहें हैं। वहीं अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ मस्ती भरे वीडियो भी शेयर करते नज़र आते है। हाल ही में राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पोज़ देते नज़र आ रहें हैं। लेकिन इस वीडियो पर एक एक्ट्रेस ने राजकुमार रकी टांग खिंचाई कर दी है।

आपको बता दें, राजकुमार राव इन दिनों अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ इटली के कैपरी में वेकेशन मना रहें हैं। राजकुमार ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार इस वीडियो में अलग-अलग पोज़ दे रहें हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ राजकुमार ने कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होने लिखा, “कैपरी में छपरी”। तो वहीं इस वीडियो को देख कर उनकी दोस्त और एक्ट्रेस राजकुमार की टांग खींचती नज़र आ रहीं हैं।

दरअसल फोटो में राजकुमार की शर्ट सिकुड़ी दिखाई दे रही है। इस वीडियो पर भूमि पेडनेकर ने अपना रिएक्शन दिया है। जिसमें उन्होने लिखा, “शर्ट तो आइरन कर देता राजकुमार”। जिसके बाद कॉमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आ गई और कुछ लोग भी राजकुमार की इस वीडियो पर कॉमेंट कर उनकी टांग-खिचाई करने लगे।

बस फिर क्या था राजकुमार राव के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए। एक फैन ने लिखा, “शर्ट कैसी भी हो, आपका ये लुक कमाल का है।” दूसरे फैन ने लिखा, “राजकुमार आप मुझे किसी भी लुक में पसंद हो।” तो किसी ने लिखा, “स्टाइल है बाबू भैया ये अपने राजू का स्टाइल है।” एक फैन ने ये भी लिख दिया, “अगर प्रेस कर लेता तो छपरी लुक कैसे दिखता।” राजकुमार की इस वीडियो पर इस तरह के कॉमेंट कर लोग अपने रिएक्शन दे रहें हैं।
इस वीडियो में राजकुमार राव के लुक्स की बात करें तो इन फोटोज में एक्टर ने नियॉन कलर की शर्ट और साथ में व्हाइट कलर की पैंट पहने दिखाई दे रहें हैं। इसके साथ ही ब्राउन कलर के सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। तो वहीं उनके पीछे का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिख रहा है।


Download Android App
Download iOS App



