बिग बॉस सीजन 13 इन दिनों टीआरपी लिस्ट में नयी ऊंचाइयों पर है और शो के मेकर्स ने भी इसे अब तक का सबसे हिट सीजन घोषित किया है। इतना ही नहीं बिग बॉस की कामयाबी को देखते हुए इस सीजन को भी पांच हफ्ते बढ़ा दिया गया है। बिग बॉस की लोकप्रियता का फायदा सिर्फ शो के कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि बल्कि उनके करीबी लोग भी उठाने की कोशिश में है।

इस हफ्ते शो में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई जिसमे अरहान और शेफाली बग्गा ने शो में दोबारा एंट्री की, मधुरिमा तुली ने पहली बार शो में अपनी शुरुआत की। अरहान को एक मकसद के साथ शो में दोबारा भेजा गया है और शो में वापस आते ही उन्होंने रश्मि देसाई को प्रपोज़ किया।

अरहान और रश्मि के रिलेशनशिप को लेकर कहा जा रहा है कि शो में इस कपल की सगाई भी कराई जा सकती है। इसी बीच अरहान खान की पूर्व प्रेमिका ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अरहान की इस एक्स गर्लफ्रेंड का नाम अमृता धनोआ है।

अमृता धनोआ पेशे से अभिनेत्री है और उन्होंने दावा किया है कि वो साल 2006 से 2010 तक यानी पांच साल तक अरहान के साथ लिव इन में रह रही थी, इस दौरान अरहान खान ने उनसे पांच लाख रुपये उधार लिए थे।

एक इंटरव्यू में अमृता ने खुलासा किया, “मैंने अरहान को उस पैसे को वापस करने के लिए कहा जो उसने मुझसे उधार लिए थे। उस दौरान हम पांच साल के लिव-इन रिलेशनशिप (2006-2010) में थे। जब मैंने उसे बिग बॉस में देखा, तो मैंने मीडिया के माध्यम से उस तक पहुंचने की कोशिश की, किन उसने साफ मना कर दिया और कहा कि वह मुझे नहीं जानता।

अमृता ने आगे कहा , ‘इसीलिए मुझे पुलिस से संपर्क करना पड़ा। मैंने अपनी शिकायत में लिखा है कि उसने पैसे नहीं लौटाए हैं और उसने मुझसे शादी का वादा भी किया था। उस समय वह मुंबई में नया था। हम रिलेशनशिप में थे। वह मुझे जयपुर में अपने घर ले गया और अपने परिवार से मिलवाया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह पांच साल के रिश्ते के बाद अचानक गायब हो जाएगा। इसका मतलब है कि वह सिर्फ मेरा इस्तेमाल कर रहा था। मुझे उससे प्यार था लेकिन यह उसकी तरफ से एक जाल था। रश्मि के साथ भी वो इसी इतिहास को दोहरा रहा है। “

अमृता ने ये भी कहा, “मैंने उससे बिग बॉस करने से पहले पैसे मांगे। उसने मुझसे वादा किया कि वह कुछ शो करेगा और सारे पैसे लौटा देगा। उसने मुझे यह भी नहीं बताया कि वह बिग बॉस कर रहा है। जब वो मेरे साथ रिलेशनशिप में था तो 4 साल से खाली बैठा रहा और उसके पास कोई काम नहीं था।

अमृता ने खुलासा करते हुए कहा , ‘ मैं उस दौरान फ़िल्में कर रही थी और सारा खर्चा भी चला रही थी। जब मैंने उसे कुछ काम करने के लिए कहा तो उसने कहा – वह वापस जयपुर जाएगा और अपने पिता के व्यवसाय में शामिल होगा। तब मुझे वो सारे पैसे लौटा देगा। लेकिन इसके बाद वो मुझे छोड़कर गायब हो गया।

हालंकि अरहान ने अब तक अपने निजी जीवन के पर कोई चर्चा नहीं की है पर फैंस अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के आरोप के बाद अरहान का पक्ष जरूर जानना चाहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



