इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चा खूब जोरो-शोरो से हर तरफ छाई हुर्ई है। खबरें तो यह भी आ रही है कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी कर सकते हैं। बीते फ्राइडे नाइट यह कपल जुहू के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए गया थे ।
इस मौके पर अर्जुन कपूर एक बार फिर से मीडिया से अपना मुंह छिपाते हुए आए नजर। बता दें कि अर्जुन कपूर जैसे ही होटल से बाहर निकले वैसे ही वह कैमरे को देख कर साइड से बचकर निकलने लगे।
क्या मलाइका के साथ होने पर छुपाया चेहरा…?
शुक्रवार रात जब दोनों रेस्टोरेंट से निकले तो कैमरों की नजर इनपर पड़ी। फिर क्या था कैमरों को देखकर अर्जुन कपूर ने अपना मुंह छिपा लिया और वहां से तेजी से निकलने लगे। उन्होंने फोटोग्राफर्स को फोटो खींचने से मना कर दिया और तेजी से आकर कार में बैठ गये।
कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने चेहरा इसलिए छुपाया कि वो मलाइका अरोड़ा के साथ थे। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो चेहरा छुपाने का कारण उनका नया लुक है। बताया जा रहा है कि आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ के लिए उन्होंने न्यू लुक अपनाया है और वे इस लुक को रिवील नहीं करना चाहते। अर्जुन ने अपने बाल कटवा दिये हैं। अर्जुन कपूर फिल्म पानीपत में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
इससे पहले भी वह अपने लुक को छिपाते हुए नजर आए थे। उस दौरान अर्जुन ने अपने फेस पर ब्लैक मास्क पहना हुआ था। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी समय है ऐसे में अर्जुन के लुक को लेकर दर्शकों में फाफी उत्सुकता है।
अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म मोस्ट वांटेड की शूटिंग पूरी की है। बता दें कि अर्जुन कपूर के साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी मौजूद थे। अर्जुन के साथ हो रही घटना को देखकर वे हंसते नजर आये।
https://www.instagram.com/p/BqiXpSwjq0n/?utm_source=ig_embed
अर्जुन-मलाइका के साथ करण जौहर भी दिखे
1#
2#
3#
4#
वहीं हाल ही में दोनों को नाइट पार्टी में देखा गया था। सोशल मीडिया पर सामने आई तसवीरें में दोनों सितारे काफी करीब बैठे दिखे थे। इस पार्टी में मलाइका अपने बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर, अमृता सिंह, सीमा खान और सोफी चौधरी भी पार्टी में मौजूद थे। एक बार फिर मलाइका और अर्जुन कपूर देर रात एकसाथ नजर आये हैं।
https://www.instagram.com/p/BqNmFtYBHHl/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
मलाइका आरोड़ा और अर्जुन कपूर की फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। पिछले दिनों मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर नजर आए थे। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर दोनों कपल ने अभी तक किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App













