लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल होने पर अर्जुन कपूर ने कही ये बात

Summary :

अर्जुन ने आगे इस मुद्दे पर कहा कि मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा फैसला है, मेरा अधिकार है। जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है ठीक है वरना बाकी सब शोर-शराबा और बेकार की बातें हैं। और इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि किसकी कितनी उम्र है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जबसे अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है, तब से दोनों किसी न किसी मौके पर साथ ही दिखते हैं और मीडिया में काफी छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर तो लगभग रोजाना ही उनके बारे में गपशप चलती रहती है। लेकिन इस पावर कपल को कभी कभी ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। अर्जुन कपूर भी अपने और मलाइका के एज गैप को लेकर कई बार ट्रोल हुए हैं। लेकिन अर्जुन इन बातों को इतना तव्जजो नहीं देते हैं। 
मलाइका और अर्जुन की जोड़ी में उम्र के फासले को लेकर दोनों पर कई सवाल उठे हैं। लेकिन कभी भी दोनों ने इस चीज को लेकर कुछ नहीं कहा। लेकिन अब अर्जुन कपूर इस ट्रोलिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते नजर आए हैं। अर्जुन ने कहा कि जब तक लोग उनके काम को नोटिस करते हैं तब ठीक है, बाकी सब बेकार है। 
 बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि सबसे पहले, मुझे लगता है कि मीडिया वह है जो लोगों के कमेंट को देखता है। हम इसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते हैं इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सब नकली है। वहीं दूसरी ओर लोग मुझसे मिलने के लिए, मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मर रहे होते हैं और वही लोग ट्रोल भी करते हैं, इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।
 

अर्जुन ने आगे इस मुद्दे पर कहा कि मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा फैसला है, मेरा अधिकार है। जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है ठीक है वरना बाकी सब शोर-शराबा और बेकार की बातें हैं। और इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि किसकी कितनी उम्र है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मुझे लगता है कि रिश्ते में उम्र को देखना बेकार की बात है।
मैं जो अपनी पर्सनल लाइफ में करता हूं, वह मेरा विशेषाधिकार है। जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है, तब तक बाकी सब शोर-शराबा है। साथ ही, आप इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि, किसकी उम्र क्या है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।”
बता दें कि मलाइका से साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था। दोनों 19 साल तक शादी के बंधन में थे। इसके बाद अर्जुन और मलाइका ने 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों के बीच 12 साल का एज गैप है। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर नया साल सेलिब्रेट करते हुए फोटोज शेयर की थी। और इससे पहले मलाइका ने अपनी मां के घर पर क्रिसमस पार्टी की थी जहां अर्जुन कपूर भी साथ पहुंचे थे।

Desk Team