कुछ वक्त पहले ही Arjun Rampal और उनकी पत्नी मेहर की अलग होने की खबर की घोषणा की है। मेहर जेसिया से तलाक होने के बाद अर्जुन रामपाल को लेकर खरबरें थीं कि वह ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस तरह की खबरों पर दोनों की ओर से किसी तरह का कोई बयान नहीं था।
लेकिन अब यह बात साफ हो चुकी है कि Arjun Rampal 45 साल की सुजैन को नहीं बल्कि वह तो 26 साल की इस मॉडल को डेट कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अर्जुन रामपाल एक यंग गर्ल को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ समय पहले अर्जुन रामपाल का नाम मॉडल नताशा स्टेनकोविक को डेट कर रहे थे।
इस मॉडल को डेट कर रहें हैं अर्जुन रामपाल
लेकिन अब हाल ही में Arjun Rampalसाउथ अफ्रीकन मॉडल गैबरीला के साथ डिनर डेट पर दिखाई दिए। खबरों के मुताबिक अर्जुन-गैबरीला दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
अजुर्न और गैबरीला हाल ही में मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट के बाहर दोनों स्पॉट हुए। बता दें कि इन दोनों की मुलाकात पिछले दिनों क्रिकेट सीरीज के दौरान हुई थी।
वैसे तो दोनों की दोस्ती कितनी ज्यादा गहरी है इसके बारे में एक्टर Arjun Rampal की तरफ से कोई प्रतिक्रिया समाने नहीं आई है।
कुछ वक्त पहले खबरों के मुताबिक Arjun Rampal और उनकी पत्नी मेहर ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। दोनों ने ही इस शादी को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला सुनाते हुए कहा कि 20 सालों के इस खूबसूरत सफर को अब यही अंत करने का समय आ गया है।
इतना ही नहीं दोनों ने यह भी कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्त रहेंगे और जब भी एक-दूसरे की जरूरत होगी तो साथ देंगे। यादि काम की बात करें तो इन दिनों Arjun Rampal अपनी फिल्म पलटन के रिलीज का जोरो-शोरो से इंतजार कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BmkcR3vHXBN/?utm_source=ig_web_copy_link


Download Android App
Download iOS App









