एक बार फिर अर्शी खान की बिग बॉस के घर में वापसी हो चुकी है। घर में उनकी वापसी को देखते हुए ऐसी खबरें हैं कि अर्शी के साथ सलमान खान की अच्छी बांडिग हो चुकी है। बिग बॉस-11 के बाद वह अर्शी को लेकर एक शो और कुछ फिल्में प्लॉन कर रहे हैं। इसका खुलासा मॉडल-एक्ट्रेस महिमा सिंह पुरी ने ट्विटर पर किया है।
उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है कि मेरे सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि बिग बॉस के बाद अर्शी खान भाईजान के साथ अगले शो में स्क्रीन स्पेस शेयर कर सकती हैं। जबकि अर्शी खान की तरफ से इन खबरों को महज अफवाह बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के गलियारे में खबरें हैं कि बिग बॉस के बाद सलमान खान दस का दम शो लाने वाले हैं। सलमान इस शो के होस्ट रह चुक हैं और इसका एक सीजन 2008 में आया था। अभी तक इसके दो सीजन एयर हो चुके हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



