अर्सलान गोनी ने सुजैन खान के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर दी सफाई

Summary :

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता अर्सलान गोनी ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सुजैन खान संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

 टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी काफी लंबे से बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के डेटिंग की अफवाहें कुछ महीने पहले से शुरू हुईं जब अलग-अलग पार्टियों की तस्वीरें सामने आईं। हाल ही में अर्सलान और सुजैन को इस वीकेंड पर पपराजी ने गोवा से अलग आते हुए देखा। ऐसे में अब अर्सलान गोनी ने सुजैन खान को डेट की अफवाहों के बारे में चुप्पी तोड़ दी है। 
दरअसल, अर्सलान गोनी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सुजैन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया। एक्टर ने कहा, “सोशल मीडिया पर मजाक करना आम बात है। दोस्तों के साथ बस एक बर्थडे गेट-टुगेदर था। हर कोई अपने दोस्तों के जन्मदिन की पार्टियों में शामिल हो सकता है, है ना? लोग हमेशा अटकलें लगाते हैं और हम जानते हैं कि, इससे कैसे निपटना है … ध्यान न देकर।”
इसके आगे सुजैन संग अपने रिश्ते पर अर्सलान ने कहा, “सुजैन और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिला था। हमने इसे तुरंत हिट कर दिया। हम अन्य दोस्तों के साथ एक साथ घूमते हैं। वह बहुत अच्छी इंसान हैं।”
इस साल 26 अक्टूब को अर्सलान ने सुजैन खान को रोमांटिक तरीके से बर्थडे विश करके अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल जरूर कर दिया था। अर्सलान ने सुजैन खान के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ अर्सलान ने कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे डार्लिंग। मैं प्रार्थना करता हूं कि, आपके पास एक अच्छा साल और एक अद्भुत जीवन हो, मैंने अपने जीवन में आपका सबसे अच्छा दिल देखा है और यह एक बेहतरीन तस्वीर है। भगवान आपको वह सब कुछ प्रदान करें, जो आप चाहती हैं। ढेर सारा प्यार।”

Desk Team