Shefali Jariwala के अंतिम संस्कार में Arti Singh का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, वायरल वीडियो

Summary :

शुक्रवार की रात एंटरटेनमेंट जगत से बड़ी दुखद सामने आई है कि मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस की मौत की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि उनके करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी तोड़कर रख दिया है। शनिवार को शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया, जहां फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। इस दौरान माहौल बेहद भावुक था। अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को जब अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, तो…

shefali jariwala funeral

शुक्रवार की रात एंटरटेनमेंट जगत से बड़ी दुखद सामने आई है कि मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस की मौत की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि उनके करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी तोड़कर रख दिया है। शनिवार को शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया, जहां फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। इस दौरान माहौल बेहद भावुक था। अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को जब अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी।

सुनिधि चौहान की आंखों से आए आंसू

सिंगर सुनिधि चौहान, जो शेफाली (Shefali Jariwala) की बेहद करीबी दोस्त मानी जाती थीं, वो भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। जैसे ही उन्होंने शेफाली को देखा, खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। सुनिधि का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

आरती सिंह और माहिरा शर्मा

सिर्फ सुनिधि ही नहीं, टीवी अभिनेत्री आरती सिंह और माहिरा शर्मा भी शेफाली (Shefali Jariwala) की अंतिम यात्रा में बेहद टूटे हुए नजर आईं। आरती सिंह तो इतनी भावुक हो गईं कि उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके पति दीपक चौहान ने उन्हें संभाला। इस पल को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे और सोशल मीडिया पर फैंस ने आरती की तबीयत को लेकर चिंता जताई।

 

इंडस्ट्री के और सितारे भी हुए शामिल

इस दुखद मौके पर गायक मीका सिंह भी शेफाली (Shefali Jariwala) को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वे एक्ट्रेस के अचानक निधन से बेहद दुखी नजर आए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हिंदुस्तानी भाऊ भी वहां पहुंचे और अपनी ‘बहन’ को खोने के दुख में बेहाल दिखाई दिए।

पराग त्यागी ने निभाई अंतिम रस्में

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अंतिम संस्कार की सभी रस्में उनके पति पराग त्यागी ने निभाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को एक लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी गई। इस भावुक पल ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।

shefali jariwala funeral

दुनिया को अलविदा

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो स्टार नहीं थीं, बल्कि उन्होंने कई रियलिटी शोज और टीवी सीरियल्स में भी अपनी पहचान बनाई थी। महज 42 साल की उम्र में उनका यूं चला जाना इंडस्ट्री के लिए एक गहरा झटका है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। शेफाली की यादें हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।

ये भी पढ़े: Sitaare Zameen Par की 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री, इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल

Yashika Jandwani