बिग बॉस 13 का फिनाले हो जाने के बाद सभी एक्स प्रतियोगी अपने-अपने दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं। शो के एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल और पारस छाबड़ा मुझसे शादी करोगे शो कर रहे हैं। वहीं बिग बॉस के घर टॉप 2 में जगह बनाने वाले आसिम रियाज इन दिनों एक म्यूजिक एल्बम से लेकर मॉडलिंग तक में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में आसिम के बारे में खुलासा हुआ था कि वो जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करते दिखाई देंगे। लेकिन इससे पहले आसिम रैंप वॉक करते भी नजर आए हैं।

दरअसल आसिम हाल ही में बेंगलुरू पहुंचे हैं जहां पर वो रैंप वॉक करते दिखे हैं। आसिम फैशन डिजाइनर पंकज सोनी के लिए शो स्टॉपर बने है।

आसिम ने जैसे ही रैंप पर शिरकत की तो सभी की निगाहें उन पर टिकी रह गई। रैंप वॉक पर उन्होंने वेडिंग कलेक्शन का शिमरी सूट पहना था। अब आसिम की रैंप वॉक की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
एक वीडियो में जहां आसिम अकेले वॉक करते दिख रहे हैं,तो दूसरी वीडियो में वो बाकी मॉडल्स को लीड कर रहे हैं। यहां देखिए आसिम का जबरदस्त जलवा।
आसिम अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की फोटोज शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं एक फोटो में तो आसिम के सिक्स पैक एब्स भी दिख रहे हैं। वहीं आसिम की फोटो पर हिमांशी खुराना ने कमेंट करते हुए लिखा है पम्पकिन।

जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले आसिम मॉडल भी रहे चुके हैं। आसिम को एड्स और बॉलीवुड में कुछ रोल्स में भी देखा गया है। मगर बिग बॉस ने उनको एक अलग पहचान मिली है।

वैसे बिग बॉस से निकलने के बाद अब आसिम वर्क मोड में आ गए है और एक बाद उन्हें नए प्रोजेक्ट्स भी मिल रहे हैं। वैसे अब फैंस को उनके और जैकलीन के साथ म्यूजिक एल्बम का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



