बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने अपनी फैमली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। मगर शादी के बाद एक फिर अथिया अपने लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

हाल ही में अथिया शेट्टी को बिल्कुल कैजुअल आउटफिट में स्पॉट किया गया। शादी के बाद से ही वो हमेशा ऐसे ही कैजुअल लुक में नजर आईं हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। हालांकि अथिया का ये लुक सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आया है और इसे लेकर ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को आड़े हाथ ले लिया है।
वीडियो में ना तो अथिया ने मंगलसूत्र पहना है और ना ही सिंदूर और बिंदी लगाई है। ऐसे में लोग अथिया के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने अथिया के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसलिए मुझे इन लोगों से नफरत है। शादी के बाद भी ये लोग सिंदूर, बिंदी और चूड़ी नही पहनते।’ दूसरे ने लिखा, ‘कोई नहीं कहेगा कि इनकी शादी हो गई है। मंगलसूत्र न सही, कम से कम पति के नाम का सिंदूर तो लगा लेती।’


इससे पहले अथिया और राहुल को डिनर डेट पर स्पॉट किया था। उस दौरान भी अथिया को बिना सिंदूर और मंगलसूत्र देख नेटिजन्स ने एक्ट्रेस की खूब क्लास लगाई थी। बता दें कि अथिया और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर हुई थी। शादी में चुनिंदा मेहमानों ने ही शिरकत की थी। शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया था।

गौरतलब है कि अथिया और राहुल ने एक दूसरे को चार साल डेट करने के बाद शादी की है। शादी से पहले अथिया को कई बार राहुल के साथ वेकेशन मनाते देखा गया था। हालांकि स्टार कपल ने कभी अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाने की कोशिश नहीं की। एक बार अथिया और उनके पूरे परिवार को मैच के दौरान स्टेडियम में स्पॉट किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



