रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर चर्चा में आए समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को वाराणसी में रविवार को काले झंडे दिखाये गए थे गुस्साये लोगों ने उन पर काले कपड़ा और काली स्याही फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।बता दें कि कुछ दिनों पहले मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ पक्तियों को हटाने की बात कही थी जिसके बाद कई राज्यों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे।
वाराणसी : #स्वामी_प्रसाद_मौर्य पर फेंकी गई स्याही, गाड़ी पर फेंका गया काला झंडा।
वाराणसी से सोनभद्र जाते समय रास्ते मे फेंकी गई स्याही, #रामचरित_मानस के ऊपर विवादित टिप्पणी को लेकर किया गया विरोध। pic.twitter.com/hDkb5F3gpr
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 12, 2023
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध
वाराणसी से सोनभद, के लिये जा रहे मौर्य का काफिला जब रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगारामोर इलाके से गुजर रहा था तो स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए, काले कपड़ा फेंके तथा काली स्याही भी फेंकी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजवीर ने कहा कि रामचरित मानस पर यहां की जनता मौर्य की टिप्पणी से खासी आहत हैं।
पुलिस ने मौर्य के काफिले को पहुंचाया सुरक्षित
सनातन परंपरा से जुड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सपा नेता के खिलाफ उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी के लिए मौर्य को कभी माफ नहीं किया जा सकता। इस बीच पुलिस ने बीचबचाव कर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया जिसके बाद मौर्य की कार सोनभद, जिले की ओर रवाना हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



