जल्द OTT पर आएंगी Avatar: The Way of Water और Black Panther, जानिए कब और कहां देखें

Summary :

हाल ही में हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी गई है। अवतार 2 और ब्लैक पैंथर 2 जैसी पॉपुलर फिल्मों को आप घर बैठे-बैठे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आइये जानते है कि कब और कहां आप इन्हें देख पाएंगे।

आज का दौर पहले के मुकाबले काफी अलग है, जहां पहले अगर कोई फिल्म सिनेमाघर में नहीं देख पाते थे तो उसे देखने के लिए फिल्म के टीवी पर आने का इंतजार करना पड़ता था। वहीं आज अगर आप कोई फिल्म रिलीज के वक्त आप नहीं देख पाते हैं तो कुछ वक्त बाद ही आप उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आराम से घर बैठकर देख सकते हैं। 

अब ओटीटी का दौर है और इस दौर में रिलीज के कुछ वक्त ही किसी भी लेटेस्ट फिल्म को आप घर बैठे हुए ओटीटी पर देख सकते हैं। हाल ही में हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है। अब अपनी पसंदीदा इन दोनों ही सुपरहिट हॉलीवुड फिल्मों को आप घर पर मजे से देख सकते हैं।

जी हां हम बात करे रहे हैं हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर और अवतार2 की। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जो दर्शक इन फिल्मों को थियेटर में नहीं देख पाए। वो सभी लोग इन दोनों ही फिल्मों के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। साल 2022 में दर्शकों का दिल जीतने वाली हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरेवर अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है।

साल 2022 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरेवरे ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। फिल्म अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द स्ट्रीम होने वाली है जिसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। डिज्नी की तरफ से साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि ये फिल्म को हर भाषा में 1 फरवरी से रिलीज कर दिया जाएगा

दिसंबर 2022 में रिलीज हुई फिल्म अवतार-2 का जादू सिनेमाघरों में अभी भी बरकरार है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कमाई के पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। भारत में भी अवतार-2 ने काफी अच्छी कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साढ़े तीन सौ के करीब की कमाई कर ली है। जल्द ही फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एवेंजर एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।

वहीं जो लोग इस फिल्म को नहीं देख पाए और जिन्हें ये फिल्म इतना ज्यादा पसंद आ गई है कि वो इसे बार-बार देखना चाहते हैं। तो उन्हें ये मौका जल्द ही मिलने वाला है।  बता दें कि फिल्म ने पहले ही इसे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के राइट्स ले लिए हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अवतार-2 को अप्रैल 2023 तक स्ट्रीम हो जाएगी। फिलहाल फैंस को अवतार-2 और ब्लैक पैंथर के ओटीटी पर स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार है।

Desk Team