जन्मदिन के मौके पर आयुष्मान को मिली दोहरी ख़ुशी, ड्रीमगर्ल ने की ताबड़तोड़ ओपनिंग और पत्नी ने लिखा ये मैसेज !

Summary :

आयुष्मान खुराना ने हाल ही में कहा था की वो अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में है और ये बात उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ड्रीम गर्ल ने साबित कर दी। ये फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है।

आज अभिनेता आयुष्मान खुराना अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है और इस मौके पर उन्हें दोहरी ख़ुशी मिली है। पहली ये कि इस शुक्रवार रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है और दूसरा उनकी पत्नी ने उन्हें बेहद प्यारा तोहफा दिया है।  
आयुष्मान खुराना ने हाल ही में कहा था की वो अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में है और ये बात उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ड्रीम गर्ल ने साबित कर दी।  ये फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। 
आपको बात दें इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन शानदार कलेक्शन करते हुए करीब  10.05 करोड़ की कमाई कर ली है। आने वाले दो दिनों में फिल्म का केलक्शन और अच्छा होने की उम्मीद की जा रही है। अब इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा और क्या हो सकता है। 
आयुष्मान खुराना को उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने जन्मदिन का बहुत ही प्यारा मैसेज दिया है। ताहिरा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर आयुष्मान के जन्मदिन पर उनके लिए एक खास मैसेज लिखा। 
सोशल मीडिया पर अपनी और आयुष्मान की एक तस्वीर शेयर करते हुए ताहिरा ने लिखा है, ‘इस प्यारे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।आपको आगे बढ़ते देख काफी अच्छा लग रहा है। आपके साथ जिंदगी खूबसूरत है।’

View this post on Instagram

Happy bday to this lovely human @ayushmannk it’s so amazing to see you transform and evolve! Life is beautiful with you❤️ Thank you lovely people for making this day so so so memorable❤️ @neetimohan18 @nihaarpandya @muktimohan @sanyamalhotra_ @bhumipednekar @samikshapednekar @arjunkapoor @rochakkohli @nushratbharucha @ghuggss @sab_gol_hai @gautidihatti @shoreyvikas @paddyshivoham @aanandlrai #Yogita ma’am @oyemanjot #abhishekhbanerjee @komal20to77 #saumitra @tnishabhatia #nishit @charandeepkalra @henna12bains @instaraghu @rajivlakshman #susan #sriramraghavan #poojaladhasurti #dinoo @ronnie.lahiri #juhichaturvedi @yajankashyap @aparshakti_khurana @aakritiahuja @kashyap6480 #smita #howard @reliablerani @magikfactory #setu @amarkaushik @sharatkatariya #anusha @shashankkhaitan @nalinidatta @surveenchawla #akshay @ektaravikapoor @ruchikaakapoor #rajshandaliya @radhikaofficial

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

आयुष्मान खुराना को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ऐसे में इस प्रतिभाशाली अभिनेता के लिए उनका जन्मदिन और भी खास बन गया है। 
वहीं, अगर काम की बात करें तो उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ थियेटर में रिलीज हो चुकी है। 35 वर्षीय इस अभिनेता के पास फिलहाल अमर कौशिक की ‘बाला’, शुजीत सिरकार की ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ जैसी फिल्में हैं। 

Ujjwal Jain