देश भर 1 सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया जा चुका है। अब नए एक्ट के चलते ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाली जनता का भारी भरकम चालान काटा जा रहा है। जहां बीते दिन दिल्ली में 2 लाख रुपए का चालान कटा तो अब खबर है कि ओडिशा के संबलपुर में कोई छोटा मोटा चालान नहीं बल्कि 6 लाख रुपए का चालान काटा गया है।

जी हां आपको जानकर हैरान होगी कि नागालैंड के एक ट्रक मालिक पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने की वजह से 6,53,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

ट्रक मालिक पर ओडिशा परिवहन विभाग ने पूरे 7 ट्रैफिक नियमों को तोडऩे के कारण चालान काटा है। सूत्रो के मुताबिक ट्रक मालिक का नाम शैलेश शंकर लाल गुप्ता है। उन पर आरोप है कि शैलेश शंकर ने पिछले पांच सालों से टैक्स नहीं भरा था और एक के बाद एक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किए जा रहा था।

इन वजहों से इतने-इतने का जुर्माना
ट्रक मालिक पर जनरल ऑफेंस के तहत 100 रुपए,हवा एंव ध्वनि प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपए,माल वाहन में यात्री ले जाने के लिए 5000रुपए,बिना अनुमर्ति के वाहन चलाने पर 5000 रुपए का चालान काटा गया है।

इस तरह के कुछ अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से अब तक इस ट्रक मालिक पर कुल मिलाकर 6,53,100 रुपए का चालान काटा गया है।


Download Android App
Download iOS App



