बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास की उम्र के बीच भले ही काफी अंतर हो पर दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते है और ऐसा कोई मौक़ा नहीं छोड़ते जहां इन्हे एक दुसरे के लिए प्यार जताने का मौका मिले।

हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में, जहां निक ने बीच कॉन्सर्ट प्रियंका को आई लव यू कह दिया। अब इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें, इन दिनों जोनस ब्रदर्स अपने म्यूजिकल टूर “द हैपीनेस बिगिन्स” पर है और इस टूर के एक कॉन्सर्ट में निक स्टेज पर लाइव परफॉर्म कर रहे थे। परफॉरमेंस के बीच में निक ने प्रियंका को आई लव यू बोला तो वहां मौजूद हर फैन बस देखता रह गया।

कॉन्सर्ट में पहुंची एक महिला फैन ने निक के इस मोमेंट का वीडियो बनाया और कहा ये बहुत प्यारा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त वायरल हो रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब निक ने प्रियंका के लिए इस तरह अपना प्यार जताया हो, इससे पहले भी निक ऐसा कर चुके है।
हाल ही में प्रियंका आने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था की वो अपने पति निक के साथ फ्यूचर की कई चीजों को प्लान कर रही है जिसमे ‘घर ढूंढना और बच्चे पैदा करना’ उनकी टू- डू लिस्ट में है। प्रियंका आयने वाले समय में मां बनने का सुख प्राप्त करना चाहती है।

कुछ दिन पहले प्रियंका और निक जोनस को पीपुल्स मैग्जीन इस साल की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स की लिस्ट में पहला स्थान दिया था। निक और प्रियंका की जोड़ी दुनिया की सबसे मशहूर और पसंदीदा जोड़ियों में भी गिनी जाती है।



Download Android App
Download iOS App



