69 साल के दिग्गज गायक बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं रहे है। बप्पी लहरी का इस तरह दुनिया को अलविदा कह देना सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। बप्पी डा ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से पीड़ित चल रहे थे। सिंगर कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिस कारण उन्हें पिछले 29 दिनों से हॉस्पिटल में ही दाखिल किया हुआ था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खबर है की बप्पी लहरी ने अपनी आखिरी सांस बेटी की बाहों में ली और आखिरी बार उन्होंने अपनी बेटी से ही बात करी थी। वहीं पिता के निधन के बाद से रीमा सदमे में है। यही नहीं स्वर्गीय बप्पी दा की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गुरुवार की सुबह जब बप्पी दा के पार्थिव शरीर को घर से बाहर लाया गया तो रीमा अपने पापा के दूर चले जाने की वजह से बुरी तरह रोती दिखीं।

अंतिम यात्रा शुरू हुई
बप्पी लहरी का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार की सुबह उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है एक फूलों से सजे खुले ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर रीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बप्पी लहरी की अंतिम यात्रा के इस वीडियो में उनके पार्थिव शरीर को ट्रक की तरफ अर्थी पर ले जा रहे हैं। पापा की अर्थी के साथ उनकी बेटी रीमा चल रही हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। यही नहीं रीमा को पिता के जाने का बहुत बड़ा सदमा लगा है।

बेटे के किया था इंतजार
बता दें, बुधवार को बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। क्योंकि उनका बेटा यहाँ से बहुत दूर विदेश में रहता है। बप्पा आज सुबह साढ़े तीन बजे करीब अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए थे, जिसके बाद अब उनका विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



