ब्रिटिश का पॉपुलर एडवेंचरर टीवी शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ एक ऐसा शो है जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी देखना पसंद करते हैं। सालों से ये शो लोगों को इंटरटेन करता आ रहा है और इस शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स अपनी सर्वाइवल जर्नी के लिए जाने जाते हैं। बेयर ग्रिल्स के ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ शो को ना सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जाता है।

इस शो के हर एपिसोड में वह लोगों को ये बताते नजर आते है कि अगर आप कभी ऐसी जगह फंस जाए। जहां खाने-पीने के लिए कुछ ना हो तो उन हालातों में एक आम इंसान को क्या करना चाहिए। हालांकि इसी बीच ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ फेम बेयर ग्रिल्स मुश्किल में फंस गए है, पूरे वर्ल्ड में अपने धमाकेदार शो की वजह से खास पहचान बनाने वाले बेयर ग्रिल्स के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने समन जारी किया है।

दरअसल, बेयर ग्रिल्स को ये समन कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में भेजा गया है। इंडियन स्क्रिप्टराइटर ने बेयर के खिलाफ याचिका दायर करवाई है। स्क्रिप्टराइटर अरमान शंकर शर्मा ने याचिका गेट आउट अलाइव विद बेयर ग्रिल्स के खिलाफ दायर की है। उनका कहना है कि, शो ‘गेट आउट अलाइव विद बेयर ग्रिल्स’ में कॉपीराइट्स का उल्लंघन किया है।

बता दें कि इस कॉपीराइट्स उल्लंघन केस की सुनवाई जस्टिस अमित बंसल ने संभाली। ये दलील दी गई कि इस कार्यक्रम का प्रसारण 10 सालो से हो रहा था। कोर्ट ने शर्मा के वकील संजीव आनंद से पूछा कि आप 10 साल बाद जाग गए? इस पर उन्होंने कहा कि इस शो का प्रसारण पहले भारत में नही किया गया था। ऐसे में शो के आगे के ब्रॉडकास्ट पर रोक लगनी चाहिए।

संजीव आनंद की तहरीर पर बेयर ग्रिल्स के वकील ने सुझाव दिया है कि दोनों पार्टियों के बीच मध्यस्थता पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल इस मामले की अगली सुनवाई फरवरी तक टल गई है। इस केस की अगली सुनवाई अब 22 फरवरी 2023 को होगी। इसी के साथ कोर्ट ने बेयर ग्रिल्स सहित NBC यूनिवर्सल इंक के उाध्यक्ष टॉम शेली, वॉर्नर ब्रदर्स, नेट जियो इंडिया, हॉटस्टार और वॉल्ट डिज्नी को समन जारी किया।


Download Android App
Download iOS App



